नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन में जुटेंगे बिजनेस प्रोफेशनल्स
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन चौप्टर की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग 31 अगस्त को शाम 4 बजे से 6 बजे तक हार्वर्ड जॉनसन में आयोजित की जाएगी। मीटिंग में दोनों चौप्टर से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स एवं सदस्यों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम में बिजनेस नेटवर्किंग, बिजनेस इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन प्रमुख आकर्षण होंगे। इस दौरान दोनों चौप्टर के सदस्य एक-दूसरे से परिचित होंगे, अपने बिजनेस एवं प्रोफेशन के बारे में जानकारी साझा करेंगे तथा नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और कोलैबोरेशन के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी को ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है, जहां बिजनेस प्रोफेशनल्स आपस में नेटवर्किंग कर सकें, अपने अनुभव साझा करें और मिलकर नए बिजनेस अवसर तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि बीसीआई निर्माण और बीसीआई एजुकेशन की यह जॉइंट मीटिंग नेटवर्किंग के साथ-साथ नॉलेज शेयरिंग का भी प्रभावी माध्यम बनेगी।
बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेंद्र तातेड ने बताया कि बीसीआई निर्माण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बिजनेस प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जॉइंट मीटिंग में सदस्यों को अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन देने, अपनी विशेषज्ञता साझा करने और नए प्रोफेशनल कनेक्शन बनाने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बडाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन का मुख्य फोकस एजुकेशन सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और नए अवसरों को बढ़ावा देना है। मीटिंग में विशेष एजुकेशन सेशन के माध्यम से महत्वपूर्ण एवं उपयोगी विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने कहा कि जॉइंट मीटिंग के माध्यम से बिजनेस और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने और नए अवसर तलाशने का बेहतर मंच मिलेगा। ऐसे आयोजन प्रोफेशनल ग्रोथ और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए महत्वपूर्ण हैं।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि मीटिंग में बिजनेस इंट्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन के जरिए सदस्यों को अपने बिजनेस एवं सेवाओं को अन्य प्रोफेशनल्स के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे नए बिजनेस कनेक्शन, रेफरल और कोलैबोरेशन की संभावनाएं मजबूत होंगी।
बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में नेटवर्किंग, इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन और एजुकेशन सेशन के साथ सदस्यों के बीच बेहतर कम्युनिकेशन एवं नॉलेज शेयरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की जॉइंट मीटिंग्स सदस्यों को एक-दूसरे की विशेषज्ञता समझने और आपसी सहयोग के नए अवसर विकसित करने में मदद करती हैं।
