कैट विमेन विंग की महिलाओं ने चांदी के कारोबार की बारीकियां जानीं, महिला उद्यमियों ने बढ़ाया बिजनेस नेटवर्क

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– कैट विमेन विंग उदयपुर की 28वीं बिजनेस विजिट मेक माई क्राफ्ट सिल्वर एम्पोरियम में आयोजित
उदयपुर, 29 अगस्त। कैट विमेन विंग उदयपुर की ओर से 28वीं बिजनेस विजिट का आयोजन मेक माई क्राफ्ट सिल्वर एम्पोरियम में किया गया।
कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि 28वीं बिजनेस विजिट महिला उद्यमियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं व्यवसायिक दृष्टि से उपयोगी रही। कार्यक्रम में कैट विमेन विंग की सदस्य एवं मेक माई क्राफ्ट सिल्वर की डायरेक्टर सारिका छापरवाल ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया और सिल्वर व्यवसाय, उत्पादों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।
सारिका छापरवाल ने बताया कि क्राफ्ट सिल्वर में चांदी से निर्मित विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित एवं आकर्षक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। ग्राहकों की पसंद, आवश्यकता एवं बजट के अनुरूप कस्टमाइज्ड सिल्वर उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं। यहां चांदी के आभूषण, फर्नीचर, गिफ्ट आइटम, सजावटी वस्तुएं एवं विभिन्न आर्टिकल्स के साथ उदयपुर एवं मेवाड़ की कला-संस्कृति से प्रेरित पेंटिंग और अन्य कलात्मक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। विवाह समारोह, विशेष अवसरों, गिफ्टिंग एवं कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए भी विशेष उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बिजनेस विजिट के दौरान सदस्यों ने उत्पादों एवं उनके निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं तथा व्यवसाय को करीब से समझा। साथ ही भविष्य में बिजनेस नेटवर्किंग, प्रमोशन एवं आपसी व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।
– आपसी सहयोग और नेटवर्किंग बढ़ाना उद्देश्य
कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने कहा कि बिजनेस विजिट का उद्देश्य केवल नए व्यवसायों को जानना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को एक-दूसरे के व्यवसाय से जोडऩा, आपसी सहयोग एवं विश्वास बढ़ाना और नए व्यापारिक अवसर तलाशना है। उन्होंने कहा कि कैट विमेन विंग उदयपुर ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिला उद्यमियों को मजबूत एवं प्रभावी व्यवसायिक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सारिका छापरवाल एवं उनकी पूरी टीम का आत्मीय स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।
सचिव डॉ. सोनू जैन ने कहा कि बिजनेस विजिट महिला उद्यमियों को विभिन्न व्यवसायों को करीब से समझने, नेटवर्क विस्तार करने और व्यापारिक सहयोग के नए अवसर विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। इस अवसर पर नीतिका बर्मन, रेखा असावा, स्नेहा मालानी, चयनिका गलूंडिया, साक्षी भट्ट, सोनिया बाबेल, रेनू भंडारी, कृतिका बलदवा, सीमा मेहता, नीना पगारिया, श्रुति व्यास, योगिनी दक, सविता सिंह सहित कैट विमेन विंग उदयपुर की पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!