घर में सोई वृद्धा के नाक से बदमाशों ने लूटी सोने की नथ
उदयपुर। जिले के झाडोल थानांतर्गत सती चौराहा क्षेत्र में बीती रात में घर के आंगन में सो रही एक वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ अज्ञात बदमाश लूट ले गए। नथ खींचने से वृद्धा लहुलुहान हो गई। दर्द के मारे चीखने पर पडौसी ग्रामीण जाग गए। तब तक बदमाश लूट को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाश बीती रात करीब दो बजे सडक किनारे घर में घुसे और वहां आंगन में सो रही वृद्धा के नाक में पहनी सोने की नथ खींच ली। दर्द होने पर वृद्धा की चीख निकल पडी जो सुनकर घरवाले और…
