Day: August 13, 2026

निकाय चेयरमेन की लॉटरी निकलते ही उदयपुर में तेज हुई सियासी हलचल

निकाय चेयरमेन की लॉटरी निकलते ही उदयपुर में तेज हुई सियासी हलचल

उदयपुर। आगामी निकाय चुनावों का लेकर जयपुर राजधानी में गुरुवार को निकाय चेयरमेन पद आरक्षित करने के लिए लॉटरी निकाले जाने के साथ ही उदयपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। उदयपुर में नगर निगम मेयर और जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन के लिए खुलने के बाद से दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के अंदरुनी खेमों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा की ओर से पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी माने जाने वाले अतुल चण्डालिया, राज्यपाल…
Read More
सहेलियों के संग सावन की रंगत, परंपरा और उल्लास की अद्भुत झलक

सहेलियों के संग सावन की रंगत, परंपरा और उल्लास की अद्भुत झलक

उदयपुर। अरावली की हरी-भरी गोद में बसी झीलों की नगरी उदयपुर में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के ऐतिहासिक मेले का दूसरा दिन पूरी तरह से नारी शक्ति के नाम रहा। फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी का विशाल परिसर केवल महिलाओं के लिए आरक्षित रहा। सुबह से ही जब शहर की अधिकांश महिलाएं पारंपरिक परिधानों में गाजे-बाजे के साथ पहुँचने लगीं। लोगों के हाथों में मोबाइल फोन के कैमरे ने जब फतहसागर की पाल की ओर रुख किया, तो वहां उम्र की बंदिशें टूटती नजर आईं। हर उम्र की महिलाएं और युवतियाँ बच्चों की तरह मौज-मस्ती करती कैमरे के…
Read More
राष्ट्रीय युवा दिवस पर बीसीआई युवा टीम ने 600 विद्यार्थियों को किया प्रेरित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बीसीआई युवा टीम ने 600 विद्यार्थियों को किया प्रेरित

स्टार्टअप, उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश उदयपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बीसीआई युवा टीम की ओर से गीतांजलि इंस्टीट्यूट कॉलेज में विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता, कौशल विकास, करियर और युवा सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। बीसीआई युवा की अध्यक्ष मीनाक्षी पालीवाल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की दुनिया, व्यावसायिक विचार, बाजार की समझ और नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं का व्यवसाय…
Read More
निकाय और पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन

निकाय और पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन

महिलाओं की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय: आकाश बागडी उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने महिलाओं के अधिकारों, आत्मनिर्भरता और शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया है। संगठन की कोर कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में इस संबंध में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया गया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन लंबे…
Read More
महादेव के भजनों से गूंजा गंगोद्भव परिसर, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

महादेव के भजनों से गूंजा गंगोद्भव परिसर, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

सात दिवसीय समारोह के पांचवे दिन भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन, विशाल कावड़ यात्रा 17 अगस्त को’’ उदयपुर, 13 अगस्त। शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 17 अगस्त को गंगा के चौथे पाये तीर्थराज गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कावड़ यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय समारोह के पांचवे दिन गुरुवार को गंगोद्भव परिसर महादेव के भजनों से गूंज उठा। परिसर में स्थापित श्रीदेव राजराजेश्वर महादेव मंदिर में श्री एकलिंगनाथ सत्संग मंडल, आम्बादरकत की ओर से भव्य संगीतमय भजन संध्या आयोजित की गई। भजन…
Read More
आज की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण का आधार है : फत्तावत

आज की पीढ़ी राष्ट्र निर्माण का आधार है : फत्तावत

- जैन समाज के 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए ‘‘विद्याश्री सम्मान’’ से अलंकृत उदयपुर, 13 अगस्त । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की ओर से फाउंडेशन कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में शैक्षिक और सहशैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 छात्र छात्राओं को विद्याश्री सम्मान अलंकरण से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार  फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज एक नई शुरुआत हुई है। प्रतिभाओं को दिए गए सम्मान समारोह का नाम भी मां सरस्वती की समर्पित है। आज के समय में बच्चों में अपार संभावना है बस उन्हें…
Read More
इनरव्हील दीवाज ने हरियाली अमावस्या पर 2100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इनरव्हील दीवाज ने हरियाली अमावस्या पर 2100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज द्वारा रामा गांव स्थित एकलिंग जी की पहाड़ियों पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2100 पौधे रोपे। क्लब फाउंडर रेखा भानावत ने बताया कि क्लब हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्लब प्रेसिडेंट नयना जैन ने कहा…
Read More
मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

मैत्री दिवस पर इनरव्हील क्लब ने जोड़े दोस्ती के नए रिश्ते, फ्लैग एक्सचेंज से बढ़ा आपसी स्नेह

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर के तत्वावधान में मैत्री दिवस के उपलक्ष्य में विशेष फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से उदयपुर पहुंचीं इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सहभागिता की और आपसी मित्रता, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट रश्मि पगारिया ने बताया कि मैत्री दिवस के अवसर पर विभिन्न शहरों से आई इनरव्हील सदस्यों के साथ फ्लैग एक्सचेंज किया गया। क्लब की आईएसओ सुनयना जैन ने बताया कि सेलम से आई सविता क्रोशा, बॉम्बे एयरपोर्ट क्लब की डॉ. उषा भुटा एवं बॉम्बे पियर क्लब की सरह…
Read More
र्मों का फल अवश्य मिलता है, अच्छे कर्मों से जीवन में आती है शांति

र्मों का फल अवश्य मिलता है, अच्छे कर्मों से जीवन में आती है शांति

चातुर्मासिक प्रवचन में डॉ. राजेंद्र मुनि ने कर्म और आत्मिक आनंद का बताया महत्व उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, उदयपुर के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने कर्म सिद्धांत और आत्मिक आनंद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंसान जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुरूप फल प्राप्त होता है। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है। कर्म ही मनुष्य के जीवन की दिशा और दशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर अपने दुखों के लिए दूसरों को दोषी मानता है, जबकि…
Read More
युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

युवा नेतृत्व की नई उड़ानःआज रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण

शुभ मंगल गार्डन में सजेगा युवा नेतृत्व का मंच, डीआरआर ऐश्वर्या सिंह सहित नई टीम लेगी शपथ उदयपुर। युवा नेतृत्व, सेवा और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोटरैक्ट जिला परिषद-3056 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे शुभ मंगल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मल्टीडिस्ट्रिक्ट जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) एवं जिला परिषद-3056 की नई टीम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर आगामी कार्यकाल की जिम्मेदारी संभालेगी। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में जयपुर से पधारे रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 के जिला गवर्नर अरुण बगड़िया द्वारा निर्वाचित जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (डीआरआर) रोटेरियन…
Read More
error: Content is protected !!