वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष को समर्पित रहेगा हर घर तिरंगा अभियान
9 से 17 अगस्त तक तिरंगामय होगा उदयपुर उदयपुर, 6 अगस्त। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी संवेदनशील एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों, जिला परिषदों तथा संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, अभियान के दौरान जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा…
