हरियालो राजस्थान अभियान को महावीर ग्रुप ने दी नई उड़ान, विद्यार्थियों ने लिया हर पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प
उदयपुर। “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत “ग्रीन राजस्थान” थीम पर महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा कीर की चौकी, बड़गांव-भिंडर रोड स्थित संस्थान परिसर में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “पौधा लगाना ही नहीं, उसे वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है” का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का प्रण लिया। संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वाया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व…
