उदयपुर में 29वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगी
उदयपुर, 15 जुलाई। डिस्ट्रिक्ट शोतोकान कराटे एसोसिएशन द्वारा 29वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को उदयपुर मार्शल आर्ट्स, उदयपुर में किया जाएगा। परीक्षा का समय सायं 4:30 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस ग्रेडिंग परीक्षा में व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों का मूल्यांकन किहोन (Basics), काता (Kata), कुमिते (Kumite), शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर किया जाएगा। सफल खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार अगली बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि कराटे बेल्ट ग्रेडिंग केवल बेल्ट परिवर्तन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, तकनीकी कौशल…
