उदयपुर,14 जुलाई, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति, पुजारी परिषद, रथ समिति एवं विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की रथ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया.
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा की तैयारी को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा की अध्यक्षता में रथ यात्रा से जुड़े सभी संगठनों, समाजो, भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति, रथ समिति एवं पुजारी परिषद के साथ विचार विमर्श करने रथ यात्रा में सावधानी बरतने एवं अन्य आवश्यक सुझाव देने हेतु एक बैठक आयोजित की गई.
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा करके रथ यात्रा की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने हेतु विचार विमर्श करके निर्णय लिया गया.
1. डी जे साउंड पर धार्मिक भजन ही बजाए जाने का निर्देश दिया गया.
2. झांकियों का मार्ग रंगनिवास की तरफ से होगा. घंटाघर से जगदीश चौक तक झांकियों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
3 वाहनों पर कोई भी कार्यकर्ता खड़ा होकर झंडा नहीं लहराएगा.
4.रथ यात्रा के दौरान दर्शक सुरक्षित स्थान देख कर ही बैठे..
5. रथयात्रा मे पुरुष एवं महिलाए कीमती जेवर, चेन, घड़ी, मोबाईल आदि साथ लेकर न आये.
6. रथ यात्रा मे आतिश बाजी, रंग अबीर का उपयोग नहीं करे.
7. रथ यात्रा के दौरान रथ यात्रा मार्ग मे पांच स्थानों , जैसे जगदीश चौक, घंटाघर,संतोषी माता मंदिर, आर एम वी काला जी गोरा जी,आदि स्थानों पर फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है..
बैठक में दिनेश मकवाना, राजेश वैष्णव, सतीश भाणावत गजेंद्र आचार्य, डॉक्टर हेमंत जोशी, कमलेश प्रजापत,हेमेंद्र पुजारी, जगदीश पुजारी,राजेंद्र श्रीमाली, संदीप पोखरना, पराग वैष्णव, लाला सालवी, ,भगवती लाल सालवी, राजेश यादव सहित शहर के विभिन्न थानो के थानाधिकारी उपस्थित थे.
