बीसीआई टूरिज्म की ऑफिशियल मीट संपन्न, उदयपुर में टूरिज्म को नई दिशा देने पर हुआ मंथन
बिजनेस नेटवर्किंग, डिजिटल प्रमोशन और संयुक्त प्रयासों से पर्यटन उद्योग को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म की ऑफिशियल मीट ओरिएंटल पैलेस के अतरंगी एसी हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। मीटिंग में उदयपुर के टूरिज्म सेक्टर को नई दिशा देने, बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत बनाने तथा होटल, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर की पहचान देश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में टूरिज्म सेक्टर…
