Day: July 24, 2026

निगम टीम ने जब्त किए 61 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग व प्लास्टिक ग्लास

निगम टीम ने जब्त किए 61 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग व प्लास्टिक ग्लास

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, विक्रय, उपयोग एवं परिवहन पर लगाए गए प्रतिबंध की पालना में नगर निगम उदयपुर द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर शुक्रवार को निगम की टीम ने धानमंडी तेल बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान के गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि धानमंडी तेल बाज़ार स्थित एच.आर. ट्रेडर्स नामक दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर…
Read More
रिश्वत के 3000 रुपए लेकर कांस्टेबल हो गया फरार, हाथ मलती रह गई एसीबी टीम

रिश्वत के 3000 रुपए लेकर कांस्टेबल हो गया फरार, हाथ मलती रह गई एसीबी टीम

उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थाने का एक कांस्टेबल ने परिवादी से रिश्वत के तीन हजार रुपए ले लिए और जब उसे दबौचने पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट की टीम उसके भाग जाने पर हाथ मलते रह गई। अब एसीबी टीम फरार कांस्टेबल को तलाश रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो के हेल्पलाईन नं 1064 पर शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात 19 जुलाई को एसीबी चौकी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, स्पेशल यूनिट, उदयपुर पर परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत की कि पुलिस थाना गोवर्धनविलास उदयपुर पर उसके विरूद्ध मारपीट करने के संबंध…
Read More
बिजली का तार टूटकर गिरने से युवक जिंदा जला, ग्रामीणों ने किया रासता जाम

बिजली का तार टूटकर गिरने से युवक जिंदा जला, ग्रामीणों ने किया रासता जाम

उदयपुर। उदयपुर के समीपवर्ती लकडवास क्षेत्र में रास्ते से गुजर रही विद्युत लाइन का तार शुक्रवार सुबह अचानक टूटकर नीचे वहां से गुजर रहे युवक पर गिरने से वह जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार युवक दूध लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। उसके जिंदा जने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन वे उसे बचाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा सके। विद्युत लाइन गिरने से लहरीलाल 38 पुत्र कूकाराम वागरिया जिंदा जल गया। उसके दो बेटियों की शादी होनी है जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ था। इस हादसे से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने…
Read More
उदयपुर के बिठौली गांव में आए पैंथर से ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर के बिठौली गांव में आए पैंथर से ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर। उदयपुर जिले में घासा के पास बिठौली गांव के आबादी क्षेत्र में एक पैंथर घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घासा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के गांव बिठौली में गुरुवार देर रात को आबादी क्षेत्र में एक पैंथर घुस आया। वह कैलाश चंद्र पालीवाल के बाडे में घुसा और वहां बंधी गाय पर हमला कर उसे मार डाला। सुबह परिजनों ने बाडे में गाय को मृत पाया। पैंथर गुरुवार रात करीब साढे ग्यारह बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे प्रदीप पालीवाल को सरकारी स्कूल के गेट के पास दीवार…
Read More
हिस्ट्रीशीटर की गर्दन तलवार से अलग करने का आरोपी जंगल से गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर की गर्दन तलवार से अलग करने का आरोपी जंगल से गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के गोगुंदा कस्बे में बुधवार को घर के बाहर पेशाब करने की बात को लेकर विवाद के बाद अधेड उम्र के हिस्ट्रीशीटर की तलवार से गर्दन अलग कर हत्या करने के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गोगुंदा कस्बे में बुधवार रात करीब नौ बजे पेशाब आने पर हिस्ट्रीशीटर देवीलाल उर्फ राजा बाबू घर के बाहर निकल कर सामने वाले घर के बाहर पेशाब करने लगा। उसे देख पडौसी ओमप्रकाश खटीक ने टोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढने और शोर शराबा होने…
Read More
उदयपुर में अलसुबह तेज बारिश, चल पडे नदी—नाले, दिन में धूप आते—जाते बूंदाबांदी

उदयपुर में अलसुबह तेज बारिश, चल पडे नदी—नाले, दिन में धूप आते—जाते बूंदाबांदी

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह तेज बारिश हुई। बारिश के चलते आसपास पहाडी इलाकों में नदी नाले चल पडे तो दिन में धूप छांव के बीच बूंदाबांदी हुई। बीते चौबीस घंटों के दौरान 21.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बीती रात में आसमान काली घटाओं से ढका रहा। अलसुबह तेज बारिश शुरू हुई जिसके चलते शहरी क्षेत्र में सडकों पर पानी बहने लगा। शहर के सिटी स्टेशन मार्ग की सडक पर बरसाती पानी भर गया जिससे अलसुबह आने वाले यात्री वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। वहीं सीसारमा नदी…
Read More
मोबाइल निर्यात में बादशाह बना भारत, 2.59 लाख करोड का व्यापार, 165 गुना बढोत्तरी दर्ज

मोबाइल निर्यात में बादशाह बना भारत, 2.59 लाख करोड का व्यापार, 165 गुना बढोत्तरी दर्ज

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दी जानकारी -सेमीकॉन 2.0 में 1.275 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी उदयपुर। भारत अब देश में निर्यात किए जाने वाले कुल मोबाइल फोन का लगभग 99.2 प्रतिशत विनिर्माण करता है। मोबाइल फोन सबसे बड़े निर्यात किए जाने वाले आइटम के रूप में उभरा है। उद्योग का अनुमान है कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण अब लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। देश में मोबाइल फोन का निर्यात 2014-15 में जहां 1500 करोड था वह अब 2026 तक बढकर 2.59 लाख करोड का हो गया है जिसमें 165 गुना…
Read More
विराट अहिंसा रैली के साथ महाप्रज्ञ विहार में हुआ मुनि संजय कुमार ठाना-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

विराट अहिंसा रैली के साथ महाप्रज्ञ विहार में हुआ मुनि संजय कुमार ठाना-3 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

मुनियों ने आत्मशुद्धि, धर्म साधना और जागरूक श्रावक जीवन का दिया संदेश उदयपुर, 24 जुलाई। तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्धप्रज्ञ महाराज का शुक्रवार को मर्यादा नगर स्थित कॉन्फ्रेंस के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के निवास से विराट अहिंसा रैली के रूप में महाप्रज्ञ विहार में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक वातावरण के बीच हुआ। मंगल प्रवेश के अवसर पर तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने जगह-जगह मंगल वंदना करते हुए साधु-संघ का भावभीना स्वागत किया। पूरा वातावरण धर्ममय जयघोषों, मंगल गीतों एवं आध्यात्मिक उत्साह…
Read More
श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल के 80 सदस्यों की एक दिवासीय तीर्थ यात्रा संपन्न

श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल के 80 सदस्यों की एक दिवासीय तीर्थ यात्रा संपन्न

उदयपुर,24 जुलाई, श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने एक दिवासीय  तीर्थ यात्रा कर मेवाड़ एवं मारवाड़ के कई प्रसिद्ध देवी देवताओं के दर्शन कर लाभ उठाया, भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया.  मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला ने बताया कि  सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 80 सदस्यों के दल ने मंडल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व में मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल  कड़िया गांव के समीप स्थित बड़वासन माता जी के दर्शन किए, अल्पाहार किया, उसके पश्चात केलवाड़ा से चारभुजा मार्ग में रिछेड़ गांव स्थित बहुत…
Read More
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एडीएम प्रशासन एवं उपनियंत्रक परीक्षा दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 42 केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें कुल 10,898 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 7,790 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 3,108 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए. जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 71.48 प्रतिशत रहा। अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों के सर्वे कार्य को 26 जुलाई तक बढ़ाया गया उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग…
Read More
error: Content is protected !!