Day: July 5, 2026

मीरानगर में फार्चुनर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

मीरानगर में फार्चुनर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

उदपुर। शहर के मीरानगर क्षेत्र में तेज गति में फार्चुनर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जिनेश चौधरी पुत्र बंसती चौधरी निवासी कोलयारी फलासिया हाल महावीर अपार्टमेंट कुम्भानगर हिरणमगरी सेक्टर—4 ने जयपुर नंबर की फार्चुनर कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि तीन जुलाई को साढे नौ से दस बजे के बीच फार्चुनर कार चालक ने मीरा नगर में स्कूटी सवार उसके बडे भाई तरुण चौधरी 45 पुत्र बसंत चोधरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो…
Read More
वाहन पार्किंग के लिए पथ विक्रेताओं की बेदखली उनके पेट पर लात मारने जैसा कदम—सिंघवी

वाहन पार्किंग के लिए पथ विक्रेताओं की बेदखली उनके पेट पर लात मारने जैसा कदम—सिंघवी

उदयपुर! ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन के संरक्षक और पूर्व पार्षद सीटू जिलाध्यक्ष राजेश सिंघवी ने कहा कि शहर के मुखर्जी चौक में पीढ़ियों से फुटपाथ पर सब्जी एवं फल बेच अपना गुजारा करने वाली महिलाओं को वाहन पार्किंग के लिए बेदखल करना उनके पेट पर लात मारने जैसा है। वे रविवार को ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन की संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद निजाम की अध्यक्षता में शिराली भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। सिंघवी ने कहा की पथ विक्रेता अधिनियम, 2014 अनुसार विकास के नाम पर या यातायात बाधा के नाम पर पथ विक्रेताओं को बेदखल करने का…
Read More
उदयपुर में दिनभर तेज उमस के बाद शाम को झमाझम

उदयपुर में दिनभर तेज उमस के बाद शाम को झमाझम

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में रविवार को दिनभर तेज उमस और गर्मी के बाद शाम को करीब आधे घंटे से ज्यादा झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। रविवार को तापमान में वृद्धि होने से गर्मी भी तेज रही। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में रविवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दिन भर काली घटाएं इधर से उधर उमड घुमड करती रही। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बारिश नहीं होने के कारण लोग तेज गर्मी से परेशान होते रहे। तेज उमस के चलते लोग पसीने से तर होते…
Read More
मेनारिया समाज ने निभाई 300 वर्ष पुरानी परंपरा, श्रीचारभुजा नाथजी को भोग के साथ ही बरसे मेघ

मेनारिया समाज ने निभाई 300 वर्ष पुरानी परंपरा, श्रीचारभुजा नाथजी को भोग के साथ ही बरसे मेघ

उदयपुर। मेनारिया समाज ग्राम सभा, पानेरियों की मादड़ी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेवाड़ में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं देश की खुशहाली की कामना को लेकर रविवार को होली चौक नोहरे में भगवान श्री चारभुजा नाथजी की पारंपरिक सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लगभग 300 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में समाज के प्रत्येक परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शाम को भगवान श्री चारभुजा नाथजी को भोग लगाते ही शहर में मेघ जोरों से बरस पडे। इससे मेनारिया समाज में उत्साह और भी बढ गया। इस अवसर…
Read More
कांग्रेस शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जयपुर में होंगें शामिल

कांग्रेस शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जयपुर में होंगें शामिल

उदयपुर। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक रविवार को सेक्टर 12 ओंकारेश्वर मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश संरक्षक खेलशंकर व्यास के सान्निध्य में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना प्रकोष्ठ के विस्तार, नियमित बैठक सहित आगामी 8 जुलाई को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सत्र 2026-27 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उदयपुर जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, सलुम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयसिंह पंवार, उदयपुर ए अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सेन, उदयपुर बी अध्यक्ष चंद्रमणी सिंह, सलूम्बर अध्यक्ष पुंजीलाल सालवी, आईटी प्रभारी महेश चंद्र शर्मा,सलाहकार लाल बहादुर सुहालका, महासचिव विशाल…
Read More
शारीरिक शिक्षा संवर्ग को मिलेंगे 2,938 नए पद

शारीरिक शिक्षा संवर्ग को मिलेंगे 2,938 नए पद

उदयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग द्वारा विधानसभा के प्रश्न संख्या 3589 के उत्तर में यह स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के संशोधित स्टाफिंग पैटर्न के अंतर्गत कुल 1,23,186 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव वर्तमान में वित्त विभाग में विचाराधीन है तथा स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. भेरू सिंह राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षा संवर्ग को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव में व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) के 1,029, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के…
Read More
विप्र सेना संगठन संकल्प -2026 पारित

विप्र सेना संगठन संकल्प -2026 पारित

उदयपुर। विप्र सेना की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को जयपुर में किया गया जिसमें वर्ष भर के होने वाले कार्यक्रमों के बारे में संकल्प पत्र तथा साथ ही सुझाव लिए गए। विप्र सेना संभाग मिडिया प्रभारी राजेश भट्ट ने बताया कि विप्र सेना राजस्थान के प्रदेश, संभाग, जिला स्तर के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता भगवान परशुराम के आदर्श,सनातन संस्कृति के मूल्य तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर संगठानात्मक चिंतन एवं मार्गदर्शन के संकल्प लिए गए जो निम्न प्रकार से हैं इसमें संगठन का विस्तार, सक्रिय सदस्यता का संकल्प, संस्कार एवं सामाजिक  समरसता का संकल्प युवा एवं महिला नेतृत्व का…
Read More
राजस्थान व केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से बनाएं मंत्रालय

राजस्थान व केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से बनाएं मंत्रालय

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान की सत्र 2026-29 की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ की अध्यक्षता में कोटा क्लब कोटा में की गई। बैठक में राजस्थान एवं केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने, रेलवे कंसेशन पुनः लागू करने प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नागरिक भवन उपलब्ध करवाने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, बीट व्यवस्था सुचारू करवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी करने, नेशनल पॉलिसी ऑन ओल्डर पर्सन एवं मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 जो कि बहुत पुराना…
Read More
अमरनाथ के लिए जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए जत्था रवाना

उदयपुर। कलडवास चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उदयपुर के अध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए एक जत्था रवाना हुआ। उदयपुर की सुख शांति और अमन चैन के लिए यह जत्था उदयपुर से कटरा, कटरा से पहलगाम जाएगा। पहलगाम से 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान श्री अमरनाथ के दर्शन करेंगे वहां पर उदयपुर की सुख समृद्धि और अमन शांति के लिए प्रार्थना करेंगे दूसरे दिन यह दल बालटाल के रास्ते उतरकर  उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दल में धीरज प्रजापत ,जितेंद्र पटेल ,हेमंत जोशी, किशोर जोशी, मुरली शर्मा आदि सभी साथी उदयपुर से अमरनाथ…
Read More
खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पावर बाइक जब्त

खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पावर बाइक जब्त

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल व झाडोल डिप्टी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम मय टीम द्वारा सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले प्रवीण पुत्र भवरलाल निवासी ईडमाल बाघपुरा और कमिया पुत्र जोधराज निवासी जेठाना झाडोल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पावर बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। खेरवाडा में 18 पावर बाइक जब्त : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन के निर्देशानुसार खेरवाडा थानाधिकारी करनाराम…
Read More
error: Content is protected !!