उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल व झाडोल डिप्टी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम मय टीम द्वारा सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले प्रवीण पुत्र भवरलाल निवासी ईडमाल बाघपुरा और कमिया पुत्र जोधराज निवासी जेठाना झाडोल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पावर बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
खेरवाडा में 18 पावर बाइक जब्त : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन के निर्देशानुसार खेरवाडा थानाधिकारी करनाराम जाट के नेत्तृव में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 18 पावक बाइक को जब्त किया गया। इसके अलावा हेलमेट नही पहनने वालो पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा 16 जुलाई तक हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट पहनना सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व हेलमेट, ओवरस्पीड, लेन अनुशासन और अन्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है।
खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, पावर बाइक जब्त
