Month: June 2026

उदयपुर के ओवराकला सहित छह ग्राम पंचायतों में  ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई बुधवार को

उदयपुर के ओवराकला सहित छह ग्राम पंचायतों में  ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई बुधवार को

पंचायत राज मंत्री सीधे सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं उदयपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी जनसमस्या निस्तारण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। पंचायत राज विभाग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक राज्य की छह चयनित ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई की अध्यक्षता पंचायत राज मंत्री करेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। इस विशेष जनसुनवाई के लिए कोटा…
Read More
अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव ने किया ग्राम पंचायत बड़ी का निरीक्षण

अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव ने किया ग्राम पंचायत बड़ी का निरीक्षण

उदयपुर, 30 जून। ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव(प्रथम) बृजेश कुमार चांदोलिया द्वारा  मंगलवार को बड़गांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़ी में स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं का तथा ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री चांदोलिया द्वारा बड़ी के सभी चार राजस्व ग्रामों बड़ी, उपली बड़ी, लइ का गुड़ा एवं लियो का गुड़ा में दृश्यमान स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। उसके पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, नालियों और सड़कों की सफाई…
Read More
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 की ऐतिहासिक सफलताः आधी सदी से लंबित प्रकरण का समाधान, लगभग 300 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 की ऐतिहासिक सफलताः आधी सदी से लंबित प्रकरण का समाधान, लगभग 300 परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

उदयपुर, 30 जून। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 केवल शिकायतों के निस्तारण का अभियान नहीं, बल्कि आमजन के वर्षों पुराने अधिकारों को पुनर्स्थापित करने का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कैलाशपुरी, उपखंड एवं तहसील बड़गाँव के राजस्व ग्राम झाला का गुढ़ा में लगभग 50 वर्षों से लंबित एक महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरण का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए करीब 300 परिवारों को आबादी पट्टे जारी करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। ग्राम पंचायत कैलाशपुरी के सरपंच नारायण लाल गमेती ने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को प्राथमिकता…
Read More
अग्रवाल महासभा का संगठन विस्तारः नई जिला कार्यकारिणी घोषित, समाज सेवा को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य

अग्रवाल महासभा का संगठन विस्तारः नई जिला कार्यकारिणी घोषित, समाज सेवा को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य

उदयपुर 30 जून। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग (श्रीगंगानगर) की अनुशंसा पर जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जो समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। घोषित कार्यकारिणी में राजेश दादरी को संरक्षक, राधाकिशन सिंगला को जिला अध्यक्ष, महक गर्ग को जिला महामंत्री, गणेश कुमार गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरलीधर गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया…
Read More
हूपिंग क्वीन मीनाक्षी भेरवानी का कमालः लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ उदयपुर का नाम

हूपिंग क्वीन मीनाक्षी भेरवानी का कमालः लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ उदयपुर का नाम

उदयपुर। दृढ़ संकल्प, अथक मेहनत और फिटनेस के प्रति जुनून का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उदयपुर की फिटनेस प्रमोटर एवं लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनके शानदार प्रदर्शन को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक मान्यता मिलने के साथ ही उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। 42 वर्षीय मीनाक्षी भेरवानी ने 23 मई की शाम से 24 मई की शाम तक आयोजित 24 घंटे के हूपिंग मैराथन में लगातार 11 घंटे 5 मिनट तक हूपिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस असाधारण उपलब्धि को…
Read More
सेवा और शिक्षा को मिलेगी नई गतिः मोहित सिंघवी उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन,दीपक जोधावत सचिव बनें

सेवा और शिक्षा को मिलेगी नई गतिः मोहित सिंघवी उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन,दीपक जोधावत सचिव बनें

डबोक और अम्बेरी के स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम, 18 जुलाई को होगा भव्य चेंज ऑफ बैजेस समारोह उदयपुर, 30 जून 2026। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206 (न्स्त्ज्-206) ने वर्ष 2026-27 के चेयरमेन मोहित सिंघवी एवं सचिव दीपक जोधावत नियुक्त किये गये। इनका कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। नए कार्यकाल के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए मोहित सिंघवी ने बताया कि संस्था इस वर्ष भी बड़े स्तर पर एक्सपो का आयोजन करेगी, साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डबोक…
Read More
वर्क स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ सही कर नियोजन ही प्रोफेशनल्स की असली सफलताः जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल

वर्क स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ सही कर नियोजन ही प्रोफेशनल्स की असली सफलताः जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्लैटिनम जुबली हेल्थ एवं टैक्स सेमिनार में स्वास्थय, कार्य तनाव प्रबंधन और कर नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर 50 एवं 25 वर्ष की सदस्यता पूर्ण करने वाले वरिष्ठ टैक्स प्रोफेशनल्स का भव्य सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि आज के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दौर में प्रोफेशनल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती काम के दबाव के बीच अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थय को संतुलित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि “एक स्वस्थ शरीर में…
Read More
उदयपुर के साहित्यकार परितोष दुगड़ की कृति को राजभवन में मिला सम्मान, राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेंट की पुस्तक

उदयपुर के साहित्यकार परितोष दुगड़ की कृति को राजभवन में मिला सम्मान, राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेंट की पुस्तक

उदयपुर। उदयपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार परितोष चन्द्र दुगड़ ने अपनी नवीनतम पुस्तक लिव्स ऑफ लाइफ ए कलेक्शन ऑफ फ्लेश फिक्शन की एक प्रति कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बेंगलुरु स्थित राजभवन में भेंट कर अपनी साहित्यिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भेंट के दौरान दुगड़ ने राज्यपाल को पुस्तक की विषयवस्तु और उसकी साहित्यिक विशेषताओं से अवगत कराया। 121 फ्लैश फिक्शन (अति लघु कथाओं) के इस संग्रह में मानवीय संबंधों, मानव स्वभाव, नैतिक मूल्यों, जीवन संघर्षों और दैनिक अनुभवों को अत्यंत संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली कथानकों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक जीवन की…
Read More
सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

उदयपुर। रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ के साथ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन को केंद्र में रखते हुए नए विज़न की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र सर्विस् अबॉव सेल्फ केवल एक आदर्श वाक्य नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने का संकल्प है। अरुण बगड़िया ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी सेवा संगठन है, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने रोटरी की ऐतिहासिक एण्ड…
Read More
जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

आमजन को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ उदयपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के ििनर्देशन में इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत उन्दरीखुर्द, उन्दरी कलां, दांतीसर, कठार, नूरड़ा,…
Read More
error: Content is protected !!