रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें
उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न निदेशक मंडलों के गठन के लिये होटल साईं पैलेस में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। क्लब की अध्यक्ष के रूप में इस बार महिला के हाथ में साक्षी डोडेजा को कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिकेत शर्मा अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 2027-28 के लिये आगामी अध्यक्ष के रूप में ऐश्वर्या सिंह का चयन किया गया है। नई टीम में अनुभवी एवं युवा सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे क्लब की सेवा गतिविधियों को और…
