Month: June 2026

एमपीयूएटी में एनसीसी के प्री वायु सैनिक, ड्रोन प्रशिक्षण एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

एमपीयूएटी में एनसीसी के प्री वायु सैनिक, ड्रोन प्रशिक्षण एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह बोले— राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है एनसीसी उदयपुर, 21 जून 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के तत्वावधान में सीटीएई परिसर में 11 से 20 जून, 2026 तक आयोजित प्री वायु सैनिक कैंप-1, ड्रोन प्रशिक्षण शिविर एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आर. एल. सोनी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय…
Read More
सेन वरिष्ठ जनों ने वन भ्रमण का आनंद लिया

सेन वरिष्ठ जनों ने वन भ्रमण का आनंद लिया

उदयपुर,21 जून, श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल उदयपुर के 60  सदस्यों के दल ने सिसारमा  रोड स्थित गोल्डन पार्क वन हनुमान क्षेत्र, प्राकृतिक छटा से अाच्छादित  रमणिक  स्थल  जलबुर्ज  पर भ्रमण कर पिकनिक का आनंद लिया, गीत संगीत और नृत्य की महफिल सजी. मंडल के संस्थापक संरक्षक  राजेंद्र सेन ने  बताया कि मंडल के सभी सदस्यों की इच्छानुसार उदयपुर के समीप  दूध तलाई सिसारमा  मार्ग, वन विभाग के गोल्डन पार्क, सीता माता मंदिर आदि स्थानों का वन भ्रमण 60  सदस्यों के दल द्वारा किया गया.वन भ्रमण पश्चात  जलबुर्ज  पर मंडल की बैठक आयोजित की गई.  बैठक में जनवरी से जून…
Read More
विश्व योग दिवस पर पर्यावरण प्रेमियों ने अपनाया योग का संकल्प, वसंत विहार पार्क में 100 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर पर्यावरण प्रेमियों ने अपनाया योग का संकल्प, वसंत विहार पार्क में 100 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उदयपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर उदयपुर पर्यावरण समिति द्वारा हिरण मगरी सेक्टर-5 स्थित वसंत विहार पार्क में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला-पुरुषों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ. हर्षा कानावत के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। विशेष बात यह रही…
Read More
आयड़ नदी किनारे आधुनिक जीवनशैली का नया ठिकानाः उदयपुर में लॉन्च हुई ‘आदिश्वर रिवेरिया’ आवासीय परियोजना

आयड़ नदी किनारे आधुनिक जीवनशैली का नया ठिकानाः उदयपुर में लॉन्च हुई ‘आदिश्वर रिवेरिया’ आवासीय परियोजना

उदयपुर। शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। प्रतिष्ठित डेवलपर आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. ने हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित आयड़ नदी के किनारे अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना ‘आदिश्वर रिवेरिया’ का शुभारंभ किया है। यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रीमियम जीवनशैली का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। कंपनी के निदेशक कमल जैन ने बताया कि अनुसार, परियोजना में कुल 176 प्रीमियम 2 एवं 3 बीएचके अपार्टमेंट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें निवासियों के लिए 30 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना का उद्देश्य शहर के मध्य में रहते हुए भी शांत,…
Read More
हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मानः डेकाथलॉन में सजा फिटनेस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का भव्य सम्मानः डेकाथलॉन में सजा फिटनेस, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव

उदयपुर। शहर में फिटनेस और हूपिंग संस्कृति को नई पहचान देने वाले हूपेथॉन 6.0 के प्रतिभागियों एवं विजेताओं का शनिवार को डेकाथलॉन, उदयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और उपलब्धियों के उत्सव में तब्दील हो गया। उल्लेखनीय है कि लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को अर्बन स्क्वेयर मॉल में आयोजित हूपेथॉन 6.0 एक अनूठा 24 घंटे का नॉन-स्टॉप हूपिंग मैराथन था। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और…
Read More
 “योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प

 “योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर तथा आरोग्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र परिसर में विशेष योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपचाराधीन मरीजों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मरीजों को जीवन में दोबारा कभी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि योग, प्राणायाम और ध्यान व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा नशे…
Read More
अग्नि योग’ से दिया संदेश मुश्किल हालात में भी मन शांत रखने का संदेश

अग्नि योग’ से दिया संदेश मुश्किल हालात में भी मन शांत रखने का संदेश

उदयपुर 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर के निकटस्थ थुर गांव के उभरते युवा योग प्रशिक्षक शुभम पुर्बिया एवं योग प्रशिक्षणार्थी छोटे छोटे बच्चो ने जून महीने की इस गर्मी में  अग्नि के बीच योग कर 'योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में अपना नाम दर्ज कराया है। योग प्रशिक्षक की देखरेख में मोविस सुथार, विहान पटेल, खुशी डांगी, हिमाक्ष डांगी, भावेश वैष्णव, यश डांगी ने इस रिकार्ड में भाग लेकर एक ऐसा हैरतअंगेज और अनूठा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। शुभम ने बताया कि नौतपा के दौरान अग्नि चक्र के बीच योग…
Read More
प्री कैंप में करें पूर्व तैयारी, कैंप में दें राहत

प्री कैंप में करें पूर्व तैयारी, कैंप में दें राहत

प्रभारी सचिव ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 20 जून। जिला प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शिविर से पूर्व प्री कैंप लगाकर पूरी तैयारी करें ताकि शिविर के दौरान आवेदक को हाथों-हाथ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों मैं कई प्रकार की कमियां होती है जिन्हें बाद में पूरी की जाती है। बेहतर यह होगा कि शिविर से पूर्व ही सभी पूर्तियां पूरी कर ली जाए जिससे शिविर के दिन बिना किसी व्यवधान…
Read More
लगातार तीसरी बार एमईएआई उदयपुर चैप्टर बना देश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर, अखिलेश जोशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

लगातार तीसरी बार एमईएआई उदयपुर चैप्टर बना देश का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर, अखिलेश जोशी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) की 53वीं वार्षिक साधारण सभा एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 20 जून को आज कोलकाता चैप्टर (पश्चिम बंगाल) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। देशभर के खनन विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और एमईएआई पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में एमईएआई राजस्थान चैप्टर, उदयपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चैप्टरों एवं सदस्यों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमईएआई उदयपुर चैप्टर को संगठनात्मक गतिविधियों, तकनीकी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, व्यावसायिक विकास तथा खनन क्षेत्र…
Read More
नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

उदयपुर। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत उदयपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नशा मुक्त पखवाड़े’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र, डाखनकोटड़ा द्वारा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों लक्ष्य क्लासेस एवं श्रीनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान ने विद्यार्थियों को…
Read More
error: Content is protected !!