Month: June 2026

केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग

केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग

उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागृह में रविवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1100 बंदियों एवं जेल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव संदेश के प्रसारण से हुई। इसके बाद आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक देवेन्द्र…
Read More
ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन

ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन

उदयपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल द्वारा मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष चैधरी एवं डॉ अभिषेक शर्मा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. डी. शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़…
Read More
आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

उदयपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविन्द्र नाथ टेगौर मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 408 चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ और सुबह 8 बजे तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग दिवस कार्यक्रम का संचालन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों गुंजन, डॉ. मेघश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र जोशी एवं डॉ. विजय रजाक द्वारा किया गया।
Read More
जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 21 जून। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर उदयपुर मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित योग कार्यक्रम मे उदयपुर जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। योगा कार्यक्रम में अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर के साथ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्तागण द्वारा योग किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण को उपरना एवं स्मृति चिन्ह…
Read More
योगमय हुई झीलों की नगरी

योगमय हुई झीलों की नगरी

हजारों लोगों ने किया योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास जिलेभर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाया उत्साह उदयपुर, 21 जून। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को उदयपुर जिले में योग का उत्साह चरम पर नजर आया। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत जिले भर में योग प्रोटोकॉल के अभ्यास आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां हजारों प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया। झीलों की नगरी योगमय वातावरण में…
Read More
महेश नवमी महोत्सव 2026: अटल सभागार में सजी सांस्कृतिक संध्या, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग

महेश नवमी महोत्सव 2026: अटल सभागार में सजी सांस्कृतिक संध्या, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग

उदयपुरl  महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, हिरण मगरी की ओर से 20 जून को अटल सभागार, हिरण मगरी में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अलका मुंद्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), देवेंद्र मालीवाल (अध्यक्ष, महेश सेवा समिति), रमेश चंद्र पोरवाल (अध्यक्ष, जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, हिरण मगरी), कैलाश सोमानी (प्रबुद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी), श्रद्धा गट्टानी (प्रबुद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी) तथा नितिन गट्टानी ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक मंत्री कैलाश नानीने ने बताया कि कार्यक्रम में सत्यनारायण माहेश्वरी, रामनारायण कोठारी एवं पुरुषोत्तम…
Read More
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राउमावि नाई में योग कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राउमावि नाई में योग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाई में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातःकाल से ही विद्यालय परिसर में योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। प्रतिभागियों को खड़े होकर, बैठकर तथा अन्य सरल योगासन करवाए गए, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपाय बताए गए। योगाभ्यास के पश्चात योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके नियमित अभ्यास…
Read More
संगीत साधकों के सम्मान से गूंजा विश्व संगीत दिवस, डॉ. प्रेम भंडारी सहित कई कलाकार सम्मानित, सुधाकर पियूष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

संगीत साधकों के सम्मान से गूंजा विश्व संगीत दिवस, डॉ. प्रेम भंडारी सहित कई कलाकार सम्मानित, सुधाकर पियूष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

सुरों की मंडली ने विश्व संगीत दिवस पर बांधा समां उदयपुर। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सुरों की मंडली संस्था वरिष्ठ विंग द्वारा मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा में संगीत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों, संगीत साधकों तथा संगीत पहेली प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ ग़ज़ल गायक डॉ. प्रेम भंडारी को संगीत एवं ग़ज़ल गायन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट…
Read More
फतेहसागर पाल पर किया योग प्रेमियों ने योग अभ्यास

फतेहसागर पाल पर किया योग प्रेमियों ने योग अभ्यास

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत फतेहसागर पाल पर फिश एक्वेरियम के पास प्रातः 6: 30 बजे भव्य योग कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में ओसवाल युवक परिषद, एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित किया गया। ओसवाल युवक परिषद के भूपेश खमेसरा ने मंच संचालन करते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के साथ निरंतर सरकार द्वारा निर्देशित 52 दिवसीय योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के तहत निरंतर फतेहसागर पाल , सुखाड़िया समाधि, गुलाब बाग, सहेलियों की बाड़ी, यूनिवर्सिटी केंपस,जैसी कई जगह पर निरंतर रूप से अलग-अलग थीम के ऊपर योग अभ्यास करवाया जा रहा था। जिसमें…
Read More
योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी –  प्रो. सारंगदेवोत

योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी –  प्रो. सारंगदेवोत

विद्यापीठ - 12वां विश्व योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया पूरा शहर हुआ योगमय योग, व्यायाम से हर रोग का ईलाज संभव ........ उदयपुर 21 जून / 12वें विश्व योग दिवस पर राजस्थान विद्यापीठ के प्रतापगर स्थित महाराणा खेल मैदान पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में  बड़ी संख्याॅ में शरीक विद्यापीठ के तीनों परिसर के कार्यकर्ता, क्रिकेट अकेडमी के खिलाड़ियों विद्यार्थी व शहर के गणमान्य नागरिकों को योग गुरू डाॅ. रोहित कुमावत, अनिता राजपुत, मानव कुमावत  द्वारा योग थीम पर सभी कार्यकर्ताओं को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वज्रासन, चक्रासन, वक्रासन, हलासन,…
Read More
error: Content is protected !!