योग और ध्यान से स्वस्थ जीवन का संदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित
वेलनेस टच एन सैलून एवं मैरियट होटल की पहल, अतिथियों और कर्मचारियों ने लिया योग का लाभ उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वेलनेस टच एन सैलून (Wellness Touch & Salon) द्वारा मैरियट होटल के सहयोग से अतिथियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष योग एवं मेडिटेशन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य क जागरूकता बढ़ाना था। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग और मेडिटेशन की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास एवं ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक…
