Day: June 17, 2026

कुंभलगढ़ राजस्थान का छठा टाइगर रिज़र्व बनने की राह पर

कुंभलगढ़ राजस्थान का छठा टाइगर रिज़र्व बनने की राह पर

उदयपुर। राजस्थान अपने वन्यजीव संरक्षण के सफर में एक और अहम अध्याय जोड़ने के करीब है। एनटीसीए की टेक्निकल कमेटी ने आज की बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कुंभलगढ़ को पहले ही एनटीसीए से सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल चुकी थी। अब कुंभलगढ़ वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी राज्य का छठा और देश का 59वां टाइगर रिज़र्व बनने जा रहा है; अगले 8-10 दिनों में इसका गैज़ेट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इस नए दर्जे से अरावली इलाके में इकोलॉजिकल सुरक्षा बेहतर होने और बायोडायवर्सिटी संरक्षण व इको-टूरिज़्म के नए मौके बनने की उम्मीद है। स्ट्राइप्स एंड ग्रीन अर्थ फाउंडेशन के राजस्थान…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा के स्वागत में उमडा सिंधी समाज

महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा के स्वागत में उमडा सिंधी समाज

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इस गौरवमयी शोभायात्रा का शक्तिनगर कॉर्नर पर श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं सिंधी समाज द्वारा श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री एवं सिंधी समाज (जेएसपी) के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस शोभायात्रा के स्वागत हेतु सिंधी समाज के 100 से अधिक गणमान्यजन प्रातः 10 बजे से ही शक्तिनगर कॉर्नर पर एकत्रित हो गए थे। समाज…
Read More
मोती मगरी स्मारक पर 486 दीपों का प्रज्ज्वलन, 486 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अर्पित

मोती मगरी स्मारक पर 486 दीपों का प्रज्ज्वलन, 486 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अर्पित

उदयपुर। भारतीय पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मोती मगरी स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा को पुष्पमालाओं एवं आकर्षक सज्जा से अलंकृत किया गया। मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की ओर से महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। साथ ही 486 दीप प्रज्ज्वलित कर 486 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अर्पित किया…
Read More
उदयपुर में मौसम बदला, तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत

उदयपुर में मौसम बदला, तेज हवा के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत

उदयपुर। शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने दिनभर की गर्मी से आमजन को राहत दी। मौसम कार्यालय ने करीब 7 मिमी बारिश रिकार्ड की। तेज अंधड के कारण शहर के बापू बाजार में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभाय़ात्रा के स्वागत के लिए लगाया एक गेट गिरने से नीचे दबे चार पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को सुबह से खुली धूप निकली। तेज और तीखी धूप के कारण दोपहर तक गर्मी का मौसम बना रहा। दोपहर बाद आसमान में एक…
Read More
गोगुंदा में ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मौत, साथी गंभीर घायल

गोगुंदा में ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मौत, साथी गंभीर घायल

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में टोल प्लाजा पर ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार तेजिया उर्फ तेजा पुत्र गलिया निवासी बनोरा सलूम्बर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अमरा व उसका दोस्त नाथूलाल दोनों का उदयपुर जाते समय गोगुंदा टोल प्लाजा पर सामने से आ रहे ट्रेक्टर से एक्सीडेंट हो गया जिसमें अमरा गलिया की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि दोस्ता नाथूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर…
Read More
नगरीय विकास कर 254 प्रकरण निस्तारित, लाखों का राजस्व अर्जित

नगरीय विकास कर 254 प्रकरण निस्तारित, लाखों का राजस्व अर्जित

उदयपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं नागरिक सुविधा के लिए प्रशासन की भावना के अनुरूप नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत नगर निगम उदयपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं, जनहितकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा रहा हैं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर अवधि में निगम द्वारा 69-ए के अंतर्गत 23 पट्टे जारी किए गए तथा 37 नामांतरण पत्रों का निर्गमन किया गया, जिससे नागरिकों को संपत्ति संबंधी अधिकारों एवं दस्तावेजों की सुविधा प्राप्त हुई। भवन…
Read More
उदयपुर के डॉ. निर्मल यादव हुए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

उदयपुर के डॉ. निर्मल यादव हुए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

उदयपुर, 17 जून। उदयपुर के डॉ निर्मल यादव को राष्ट्रपति भवन मैं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सोमवार 15 जून को कला क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मोमेंटो एवं शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशभर से 13 चुनिंदा कलाकारों को आमंत्रित कर अपनी खास विशेष  शेलियों  को जानते हुए डॉ. यादव के साथ सभी कलाकारों की 10 दिवसीय आर्ट रेजिडेंसी का 4 से 14 जून तक आयोजन किया गया। इस आर्ट रेजीडेंसी में विशेष कला प्रयोजन के लिए डॉ. यादव को सभी कला विधाओं का अनुभव होने के कारण आमंत्रित किया गया। डॉ. यादव का अनुभव…
Read More
मुख्यमंत्री ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने उदयपुर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

सेवा शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार आमजन शिविरों का लें अधिकाधिक लाभ, लोगों की समस्याओं का हर हाल में हो समाधान, अधिकारी नहीं बरतें कोई कोताही - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाभार्थियों से लिया योजनाओं का फीडबैक अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र, सहायता राशि के चेक एवं सहायक उपकरण किए वितरित उदयपुर जयपुर 17 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उदयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर विकास प्राधिकरण में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों…
Read More
पूर्व राजपरिवार द्वारा शोभा यात्रा की रवानगी

पूर्व राजपरिवार द्वारा शोभा यात्रा की रवानगी

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के तत्वदान में 486 वी प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आज प्रातः मोती मंगरी पर पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा को महाराणा विश्व राज सिंह मेवाड़ , नाथद्वारा विधायक ने झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को मोती मंगरी से रवाना किया इसके पश्चात शोभायात्रा चेतक सर्कल पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी द्वारा शोभायात्रा को पुष्प वर्षा एवं भगवा झंडों से रवानगी की गई ,जिसमें संघ के पदाधिकारी रहे इसके पश्चात शोभायात्रा चेतक सर्कल से रवानगी होकर हाथी पोल , घंटाघर, मुखर्जी,सूरजपोल ,दिल्ली गेट होते हुए नगर…
Read More
एमपीयूएटी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

एमपीयूएटी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

महाराणा प्रताप का प्रतापी जीवनदर्शन आज भी प्रासंगिक है – डॉ. प्रताप सिंह उदयपुर, 17 जून 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 17 जून 2026 को राजस्थान कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में स्थित महाराणा प्रताप की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, कुलगुरु, कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर तथा श्री गजेन्द्र सिंह, सह-संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र कल्याण अधिकारियों, महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, अनेक प्राध्यापकों, अशैक्षणिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. मनोज महला, छात्र…
Read More
error: Content is protected !!