पूर्व राजपरिवार द्वारा शोभा यात्रा की रवानगी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के तत्वदान में 486 वी प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आज प्रातः मोती मंगरी पर पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा को महाराणा विश्व राज सिंह मेवाड़ , नाथद्वारा विधायक ने झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को मोती मंगरी से रवाना किया इसके पश्चात शोभायात्रा चेतक सर्कल पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी द्वारा शोभायात्रा को पुष्प वर्षा एवं भगवा झंडों से रवानगी की गई ,जिसमें संघ के पदाधिकारी रहे इसके पश्चात शोभायात्रा चेतक सर्कल से रवानगी होकर हाथी पोल , घंटाघर, मुखर्जी,सूरजपोल ,दिल्ली गेट होते हुए नगर निगम में पहुंची जिसका रास्ते में विभिन्न समाजों संगठनों ने जोरदार स्वागत कर शोभायात्रा का उत्साह बढ़ाया शोभायात्रा को सूरजपोल पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचने पर वहां पर पुलिस प्रशासन के एडिशन एसपी उमेश ओझा द्वारा पुलिस बल के साथ महाराणा प्रताप के स्टैचू को माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी गई इसके पश्चात विभिन्न समाज और संगठनों ने स्वागत करते हुए शोभा यात्रा नगर निगम पहुंची जहां पर सभा के रूप में बदल गई ,जहां पर उपस्थित अतिथियों में मेघराज सिंह रॉयल, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत, प्रेम सिंह शक्तावत ,अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज सिंह चौहान ने संबोधित किया एवं महाराणा प्रताप के जीवन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं भामाशाहों सप्त ऋषि कार्यक्रम के सहयोगियों को सम्मानित किया गया महाराणा प्रताप सम्मान रत्न दिया गया वहां उपस्थित रहे भाजपा के दिनेश भट्ट,सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार , डॉ प्रदीप कुमावत, नारायण, सिंह सिसोदिया, शक्ति सिंह कारोई चंद्रवीर सिंह करेलिया संत सिंह भाटी रहे, कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह चुंडावत ने किया ,धन्यवाद बलवीर सिंह राणावत ने दिया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!