Day: June 15, 2026

सेई बांध टनल विस्तार: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

सेई बांध टनल विस्तार: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

उदयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को  जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बहुप्रतीक्षित सेई बांध की टनल (सुरंग) की चैड़ाई बढ़ाने के चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री कुमावत ने खुद टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, बची हुई खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री कुमावत ने बताया कि सेई बांध से अतिरिक्त पानी को जवाई बांध…
Read More
उदयपुर आ रही खजुराहो एक्सप्रेस में अफवाह से कूदे यात्री, चार की मौत

उदयपुर आ रही खजुराहो एक्सप्रेस में अफवाह से कूदे यात्री, चार की मौत

उदयपुर। खजुराहो से रविवार को उदयपुर लौट रही खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन मुरैना जिले के हेतामपुर स्टेशन समीप चेन खींचने के कारण रुक गई। अचानक जनरल कोच में आग की अफवाह चली और अंदर सवार यात्री हडबडाहट में बाहर निकलने लगे। तभी पास से गुजरी अन्य ट्रेन की चपेट में आने से एक मासूम व तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन से कटकर मरने वालों में कंचन सिंह पत्नी मोहित सिंह (25) निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह पत्नी भूरा सिंह (60) निवासी रुनकता जिला आगरा, आफरीन पत्नी नदीम (35) निवासी आगरा और उनका…
Read More
आयड नदी में कब्जों को कलेक्टर सख्त, सर्वे कर क्रोस के निशान लगाने के दिए निर्देश

आयड नदी में कब्जों को कलेक्टर सख्त, सर्वे कर क्रोस के निशान लगाने के दिए निर्देश

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने यूडीए और निगम के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आयड़ नदी का सीमाकंन करवाया जाए और जो भी निर्माण अतिक्रमण की जद में आ रहा है उसके बाहर लाल स्याही से क्रोस का निशान लगाया जाए। साथ ही कहा कि आयड़ नदी की सीमा में जो भी नया निर्माण हो रहा है उसे तत्काल रोका जाए और कब्जा हटाया जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, यूडीए आयुक्त और निगम कमिश्रर अभिषेक खन्ना सहित नगर निगम, यूडीए, राजस्व विभाग और गिर्वा के अधिकारियों ने आयड़ नदी का दौरा किया। आयड़…
Read More
जब कोई साथ नहीं देता, तब लाल झंडा साथ देता है

जब कोई साथ नहीं देता, तब लाल झंडा साथ देता है

उदयपुर। माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि जब राज नहीं सुनता, जात नहीं सुनती, गांव नहीं सुनता, जब कोई साथ नहीं देता, तब लाल झंडा साथ देता है। वे सोमवार को माकपा की गोगुंदा तहसील कमेटी की भानपुरा में हुई बैठक में सम्बोधित कर रहे थै। सिंघवी ने कहा कि लाल झंडा जादू का हथियार है, इसके हाथ में लेते ही इंसान को कई बीमारियों और समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है! उन्होंने कहा कि इस दौर में जब चारों ओर निराशा का वातावरण है, वहां एक मात्र लाल झंडा ही उम्मीद की किरण है। जिला सचिव मंडल…
Read More
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्कार शिविर का समापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्कार शिविर का समापन

उदयपुर। श्री श्रीमाली समाज मेवाड़ के तत्वाधान में आयोजित संस्कार शिविर का समापन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्र मंगल जन मंगल कल्याण की कामना की। आयोजन समिति के संयोजक कुंदन श्रीमाली में बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने की। आचार्य पंडित नरेश श्रीमाली एवं पंकज श्रीमाली द्वारा विगत शिविर में किए गए ज्योतिष और वैदिक मंत्र को  बच्चों द्वारा सुनाया गया। आयोजन समिति के सह संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि समाज के विकास ओर आने वाली पीढ़ी के लिए संस्कार शिविर का होना चाहिए जिससे सामाजिक संस्कृति ओर ब्रह्म…
Read More
अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

उदयपुर। जिले के मांडवा क्षेत्र में पैदल अपने मामा के घर जा रही किशोरी का अपहरण कर ले जाने और उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता ने इन्द्र पुत्र मोहन गरासिया निवासी देवला, दिनेश पुत्र राणा गरासिया निवासी देवला एवं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री 13 जून को सायं पांच बजे पैदल पैदल अपने मामा के घर जा रही थी। रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर छह आरोपी उसे अपने साथ ले गए और बारी बारी से उसके साथ…
Read More
फूटा तालाब को लेकर कांग्रेस नेता हुए आमने—सामने

फूटा तालाब को लेकर कांग्रेस नेता हुए आमने—सामने

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—13 स्थित फूटा तालाब को लेकर कांग्रेस नेता आमने—सामने आ गए है। कांग्रेस नेताओं का एक समूह फूटा तालाब के संरक्षण के लिए लगातार कई सालों से आवाज उठाते हुए जिम्मेदार महकमे और जिला प्रशासन से गुहार लगा रहा है तो दूसरे कांग्रेस नेता तालाब को तालाब ही नहीं मानते हुए प्रशासन से तालाब पेटे में निर्माण की अनुमति मांग रहे है। प्रभावित कांग्रेस नेता का कहना है कि कोई विभाग दस्तावेजों में मौके पर तालाब होने से ही इंकार कर रहे है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र माली का कहना है…
Read More
सिंगिंग और डांसिंग चैलेंज आज

सिंगिंग और डांसिंग चैलेंज आज

उदयपुर। “लव यू पापा – सीजन 2” के अंतर्गत प्रथम प्रतियोगिता “टेस्ट ऑफ लव” फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होटल रैबिट रत्नम, चित्रकूट नगर में उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अरुणोदय ग्रुप के निदेशक पुष्पेंद्र परमार एवं विशिष्ट अतिथि ओपेरा ग्रुप की निदेशक श्रीमती विजयश्री लूनावत रहे। वहीं होटल रैबिट रत्नम के संचालक हर्वंश योगीराज जैन तथा एसआर स्पोर्ट्स के निदेशक अभिमान मैसी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल का…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की पितृ दिवस विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न, वरिष्ठ शायर शकील अलाउद्दीन सम्मानित

लफ़्ज़ों की महफ़िल की पितृ दिवस विशेष काव्य गोष्ठी संपन्न, वरिष्ठ शायर शकील अलाउद्दीन सम्मानित

‘पिता’ विषयक डिजिटल पत्रिका का लोकार्पण, भावपूर्ण रचनाओं से गूंजा साहित्यिक मंच उदयपुर। शहर की साहित्यिक संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ के तत्वावधान में पितृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जून माह की मासिक काव्य गोष्ठी मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, उदयपुर में साहित्यिक गरिमा और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कवियों, शायरों एवं साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘पिता’ विषय पर अपनी भावपूर्ण रचनाओं का पाठ किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में कविता, ग़ज़ल, गीत, मुक्तक एवं अन्य साहित्यिक विधाओं की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर…
Read More
प्री कैम्प एक्टिविटी पर हो फोकस, विभागवार हो प्रगति की समीक्षा

प्री कैम्प एक्टिविटी पर हो फोकस, विभागवार हो प्रगति की समीक्षा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक उदयपुर, 15 जून। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार अपराह्न कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एडीएम श्री राठौड़ ने जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में अपने-अपने विभाग की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने प्री कैम्प एक्टिविटी पर फोकस करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत या वार्ड में शिविर प्रस्तावित हो, उससे…
Read More
error: Content is protected !!