उदयपुर। जिले के मांडवा क्षेत्र में पैदल अपने मामा के घर जा रही किशोरी का अपहरण कर ले जाने और उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता के पिता ने इन्द्र पुत्र मोहन गरासिया निवासी देवला, दिनेश पुत्र राणा गरासिया निवासी देवला एवं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री 13 जून को सायं पांच बजे पैदल पैदल अपने मामा के घर जा रही थी। रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर छह आरोपी उसे अपने साथ ले गए और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह छोडकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
रोड के विवाद के चलते मारपीट
उदयपुर। जिले के पाटिया क्षेत्र में रोड विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण पुत्र भूरा खराडी निवासी जायरा फला सुखवावडी ने काना पुत्र हुकसी वगेरह दस जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके परिवार के साथ रोड के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिटी सेंटर माल से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के अशोक नगर मेन रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अभिजीत पुत्र अशोक जोशी निवासी महादेव विहार आरटीओ ड्राइविंग ट्रेक के पास ने दी रिपोर्ट में बताया कि 13 जून को सायं सवा चार बजे सिटी सेंटर मॉल अशोक नगर रोड पर उसने अपनी मोटरसाइकिल का हेंडल लॉक कर खडा किया था। वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोर को गिरफ्तार करने में जुटी है।
रिलायंस जियो के टॉवर से बेटरी चोरी
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के विजयपुरा में लगे रिलायंस जियो कंपनी के टॉयर पर लगी बेटरी चोर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार सोनू कुमार पुत्र भेरुलाल बैरवा निवासी प्रेमनगर उद्योगनगर कोटा ने दी रिपोर्ट में बताया कि विजयपुरा में रिलायंस जियों कंपनी के विजयपुरा में लगे टॉवर पर लगी बैटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधेड व विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के सायरा और गोवर्धनविलास क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर अधेड व विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मोहन गमेती निवासी झालों का कलवाणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता रोडाराम ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं गोवर्धनविलास स्थित हनुमान फला नेला निवासी ओमप्रकाश पुत्र लेहरु गमेती ने बताया कि मृतका द्वारा साडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने सूचना पर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
