फोन नहीं उठाने पर शहर विधायक ने जताया आक्रोश, अधिकारियों ने कहा कॉल सेंटर होंगे दुरूस्त
उदयपुर। शहर में विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए शहर विधायक ताराचंद जैन ने पटेल सर्कल स्थित एवीवीएनएल में भाजपा नेताओं व विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने व जनता को जवाब नहीं देने पर आक्रोश जताया। निगम के अधीक्षण अभियंता ने ऐसा नहीं होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आॅफिसों में कॉल सेंटर दुरुस्त किए जाएंगे। साथ ही 15 जून तक सभी समस्याएं निस्तारण कर दी जाएगी। बैठक में भाजपा नेताओं ने रखरखाव के नाम पर विद्युत कटौती, थोडी सी हवा चलने पर बिजली गुल होने से अवगत…
