Month: May 2026

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने भरे स्व गणना प्रपत्र

भारत की जनगणना - 2027 राज्यसभा सांसद और संभागीय आयुक्त ने ऑनलाइन दर्ज की स्वगणना उदयपुर, 2 मई। भारत की जनगणना - 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण को लेकर उदयपुर जिले में अपार उत्साह देखा जा रहा है। 1 मई से प्रारंभ हुई स्वगणना के तहत अब तक जिले में हजारों लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व गणना दर्ज की। इसी बीच जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी स्व गणना करके आमजन को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के तहत राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने…
Read More
आरएनटी में अधिकारियों -कर्मचारियों को दिया स्वगणना प्रशिक्षण

आरएनटी में अधिकारियों -कर्मचारियों को दिया स्वगणना प्रशिक्षण

उदयपुर, 2 मई। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत स्वगणना विकल्प के व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 15 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा नागरिकों को स्वगणना का विकल्प प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज और इसके अधीन कार्यरत सभी कार्यालयों…
Read More
बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी के स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ पर 8 मई को

बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी के स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ पर 8 मई को

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट 8 मई को शहर के प्रसिद्ध ब्यूटी और मेकअप स्टूडियो 'शाइन एंड ग्लो' क्लासिक क्राउन अपार्टमेंट, शोभागपुरा सर्कल के पास में मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी के वर्क प्लेस पर शाम 5:30 बजे आयोजित होगी। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्कप्लेस विज़िट का उद्देश्य सदस्यों को नए बिजनेस मॉडल्स, क्रिएटिव इंडस्ट्री और एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में करीब से समझने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग को मजबूत करते हैं। बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट…
Read More
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद: संचार, सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के आदि पुरुष

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद: संचार, सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के आदि पुरुष

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह आज   - मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी होंगे  - विभिन्न 5 श्रेणियों में पत्रकार सम्मानित होंगे उदयपुर, 2 मई। भारतीय परंपरा में देवर्षि नारद को संचार एवं पत्रकारिता का आदिपुरुष माना गया है। वे केवल संदेशवाहक नहीं, बल्कि तीनों लोकों—स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल—के बीच संवाद स्थापित करने वाले ऐसे प्रथम संवाददाता थे, जिनकी पत्रकारिता में सत्य, स्पष्टता, निष्पक्षता और लोकहित का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। देवर्षि नारद को शास्त्रों में भगवान का ‘मन’ कहा गया है, अर्थात जो कुछ भी ईश्वर के मन में है, वह उन्हें…
Read More
सरल संस्कृत परीक्षा में डी.पी.एस, उदयपुर के छात्रों को मिले  शत प्रतिशत अंक

सरल संस्कृत परीक्षा में डी.पी.एस, उदयपुर के छात्रों को मिले  शत प्रतिशत अंक

उदयपुर। डी.पी.एस, उदयपुर में संस्कृत भारती-(चित्तौड़ प्रांत) द्वारा केन्द्रस्तर पर आयोजित सरल संस्कृत परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा मेधा जोशी और मेदिनी आमेटा ने संयुक्तरूप से शत-प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कक्षा 9 की छात्रा रश्मीत ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7 के छात्र हिमांश भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान कक्षा 7 की अनिका नदी और अंशुल नायर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया…
Read More
देवाली विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, विद्यार्थियों ने ली शपथ

देवाली विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, विद्यार्थियों ने ली शपथ

उदयपुर। देश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवाली ग्रामीण में एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जीवन में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संस्थान के परियोजना समन्वयक जोगेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि किशोरावस्था में जिज्ञासा के चलते किया गया नशा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में डाल सकता है। उन्होंने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर…
Read More
राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर का जलवा, बच्चों ने जीते कई खिताब

राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर का जलवा, बच्चों ने जीते कई खिताब

उदयपुर। खेल प्रतिस्पर्धाओं की तर्ज पर आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में उदयपुर के नन्हे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। सिप एकेडमी द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में राजस्थान भर से आए करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी तेज गणना क्षमता व एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ. राधिका सेठिया ने बताया कि बच्चों ने मात्र 11 मिनट में 240 से अधिक सवाल हल कर अपनी हाई-स्पीड मेंटल मैथ्स स्किल्स का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उदयपुर से करीब 200 बच्चों ने…
Read More
गंगोद्भव कुंड के जीर्णोद्धार को लेकर विधायक ताराचंद जैन को दिया ज्ञापन, धरोहर संरक्षण व धार्मिक पर्यटन विकास की मांग

गंगोद्भव कुंड के जीर्णोद्धार को लेकर विधायक ताराचंद जैन को दिया ज्ञापन, धरोहर संरक्षण व धार्मिक पर्यटन विकास की मांग

उदयपुर, 01 जून। आयड़ स्थित गंगोद्भव कुंड परिसर में स्थित लगभग 800 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं संपूर्ण परिसर को धरोहर स्वरूप संरक्षित करने की मांग को लेकर गंगोद्भव कुंड विकास समिति ने शुक्रवार को शहर विधायक ताराचंद जैन को ज्ञापन सौंपा। समिति की ओर से सचिव महेश भावसार, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, जगत नागदा सहित क्षेत्रवासियों ने विधायक को अवगत कराया कि उपेक्षा और रखरखाव के अभाव में सात वर्ष पूर्व मंदिर का गुंबद गिर गया था, लेकिन आज तक उसके पुनर्निर्माण और संरक्षण की दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। ज्ञापन में बताया…
Read More
जिसकी कुलदेवी है, वह हिन्दू है – सांसद डॉ. रावत

जिसकी कुलदेवी है, वह हिन्दू है – सांसद डॉ. रावत

-सभ्यता अध्ययन केन्द्र और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में भारत के इतिहास के पुनर्लेखन के लिए आयोग गठित करने की उठी बात आबूरोड, 01 मई। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आह्वान किया है कि हम सभी यदि अपनी-अपनी कुलदेवियों के इतिहास को खोजेंगे तब सामने आएगा कि जो आज अलग-अलग जाति में परिभाषित हैं, उनमें कई की कुलदेवियां समान हैं और हम सभी की जड़ें एक हैं। यह खोज भारतवर्ष के सम्पूर्ण समाज के एकात्म स्वरूप को स्वतः प्रतिपादित कर देगी। सांसद शुक्रवार को यहां आबूरोड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा सभ्यता अध्ययन केन्द्र…
Read More
थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5-6 मई को

थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5-6 मई को

उदयपुर. बड़गांव तहसील के थूर (घाटी) गांव में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन 5 और 6 मई 2026 को किया जाएगा। यह पावन धार्मिक अनुष्ठान संत श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरजकुण्ड धाम, मेवाड़) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। 5 मई को मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मेवाड़ राज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,राज्यमंत्री गौतम दक, विधायक प्रतापलाल गमेती, उदयलाल डांगी,  ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पुष्कर डांगी,अतुल चंडालिया मौजूद रहेंगे। 5 मई को विशाल भजन…
Read More
error: Content is protected !!