एक वर्षीय कृषि आदान विक्रेता पाठ्यक्रम के आठवें बैच का प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
उदयपुर 18 मई, 2026। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा संचालित एक वर्षीय कृषि आदान विक्रेता पाठ्यक्रम के आठवें बैच का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 36 विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर वर्मा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग ने कृषि आदान विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से एवं कानून के दायरे में संचालित करने की सलाह दी। उन्होंने कृषि में उपयोग होने वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों की पहचान, उचित उपयोग एवं उनकी सही मात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।समारोह के…
