पेपर से बनी टॉयज, दिलों में बसी खुशियां महात्मा गांधी स्कूल में आर्ट वर्कशॉप का समापन
उदयपुर.महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, पुलिस लाइन में कश्ती फाउंडेशन की और से पेपर आर्ट टॉय मेकिंग वर्कशॉप का समापन बुधवार हुआ। पेपर से बनी क्राफ्ट टॉयज देखकर पूरा माहौल उत्साह से भरा हुआ था।वर्कशॉप के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार रहे, जिन्होंने पिछले 21 वर्षों से बच्चों को टॉय मेकिंग की कला सिखा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को साधारण कागज से आकर्षक टॉयज बनाने की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कश्ती फाउंडेशन की संस्थापक श्रद्धा मुर्डिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं…
