Month: April 2026

माइलेज चेलेंज एक्टीवीटी का आयोजन

माइलेज चेलेंज एक्टीवीटी का आयोजन

उदयपुर. यामाहा पसीनो 125 हाईब्रिड व रेयज आर 125 हाईब्रिड का माइलेज चेलेंज एक्टीवीटी का आयोजन किया गया जिसमें गांधी मोर्टस प्रोपराईटर जसबीर सिंह गांधी, जतीन गांधी व यामाहा सर्विस इंजीनियर हिम्मत सिंह ने यामाहा स्कूटर के बारे में व यामाहा हाईब्रिड स्कूटर के चलाने के तरीके व हाईब्रिड स्कूटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 15 स्कूटर के ग्राहको ने इस आयोजन में भाग लिया जिसमें से सबसे ज्यादा माइलेज पहला विवेक मीणा 98.9 किमी प्रति लीटर, दूसरा कृपा शंकर 95.1 किमी प्रति लीटर व यश जैन 87.7 किमी प्रति लीटर आया।
Read More
उदयपुर में प्रस्तावित सीजीएचएस वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति, सांसद डॉ रावत ने सेंटर जल्द शुरु करने पत्र लिखा

उदयपुर में प्रस्तावित सीजीएचएस वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति, सांसद डॉ रावत ने सेंटर जल्द शुरु करने पत्र लिखा

-सांसद डॉ रावत के प्रयासों से दक्षिण राजस्थान में पहला वेलनेस सेंटर खुलेगा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उदयपुर में शुरु होने वाले केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार जताते हुए वेलनेस सेंटर भी शीघ्र शुरु करने का आग्रह किया है। सांसद डॉ रावत ने बताया कि जिले में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोले जाने के लिए नवीन पद स्वीकृत करने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा दी गई है।…
Read More
शैक्षिक भ्रमणः सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उदयपुर सिटी पैलेस का किया दौरा

शैक्षिक भ्रमणः सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने उदयपुर सिटी पैलेस का किया दौरा

उदयपुर, 23 अप्रैल। सनबीम स्कूल द्वारा कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत छात्रों को उदयपुर स्थित प्रसिद्ध सिटी पेलेस ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का सिटी पैलेस परिसर में भव्य स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मेवाड़ के नरेश लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही महारानी निवृत्ति कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और इतिहास की जानकारी दी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से अवगत कराना रहा। सिटी पैलेस…
Read More
साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के लिए उदयपुर रेंज पुलिस की अभिवन पहल

साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के लिए उदयपुर रेंज पुलिस की अभिवन पहल

ऑनलाइन क्विज में भाग लेंगे आमजन, पुलिस की ओर से मिलेगा प्रमाण पत्र जागरूकता ही बचाव है, लाइफ स्टाइल बदले और जागरूक बने-आईजी श्रीवास्तव उदयपुर, 23 अप्रेल। उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा संचालित अभियान ‘‘साइबर शील्ड‘‘ एवं ‘‘जीवन रक्षा अभियान-एक सुरक्षित सफर की ओर‘‘ के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन विषय पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को उदयपुर के पुलिस लाइन सभागार में किया गया। उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के साझे में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री…
Read More
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 3 हजार रुपये मासिक पेंशन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 3 हजार रुपये मासिक पेंशन

-मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू उदयपुर, 23 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और लोक कलाकारों की सामाजिक सुरक्षा कसुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना में पात्र अभ्यर्थियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर तीन हजार प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त देय होगी। संयुक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्राविधायी निधि विभाग, उदयपुर (शहर) श्वेता तिवारी ने बताया कि 41 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों के पंजीयन का कार्य विभागीय कार्यालय, पटेल सर्किल, उदयपुर में…
Read More
वाटर हॉल पद्धति से मापी जाएगी जंगल की धड़कन

वाटर हॉल पद्धति से मापी जाएगी जंगल की धड़कन

वन्यजीव गणना - 2026 1 मई से शुरू होगी वन्यजीव गणना, अधिकारियों-कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण उदयपुर, 1 मई। झीलों की नगरी उदयपुर के वन्यजीव अभयारण्यों में इस साल वन्यजीवों का कुनबा कितना बढ़ा है, इसका आकलन करने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। वर्ष 2026 की वन्यजीव गणना 1 मई की शाम 5 बजे से शुरू होकर 2 मई की शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटों तक चलेगी। इस गणना को लेकर गुरुवार को वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में करीब 79 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस बार गणना के समय में…
Read More
जिला कलक्टर ने किया बाल चिकित्सालय का सघन निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया बाल चिकित्सालय का सघन निरीक्षण

स्वच्छता और नवाचारों की सराहना सिकल सेल एक्सीलेंस सेंटर और हीमोफीलिया वार्ड की व्यवस्थाओं को सराहा चिकित्सालय के विस्तार और अंतर-विभागीय समन्वय के लिए अब हर माह होगी समीक्षा बैठक उदयपुर, 23 अप्रैल। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरूवार सुबह सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं नियंत्रक  डॉ. राहुल जैन, एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन, और बाल चिकित्सालय विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अरोड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वच्छता की…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की ‘शुद्धि’ पहल से बदली स्कूल की तस्वीर, 6 दिन में 685 बालिकाओं को मिली आधुनिक सुविधाएं

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की ‘शुद्धि’ पहल से बदली स्कूल की तस्वीर, 6 दिन में 685 बालिकाओं को मिली आधुनिक सुविधाएं

अविरल 6-डे चैलेंज के तहत शौचालय व पेयजल व्यवस्थाओं का कायाकल्प, स्वच्छता से शिक्षा को मिलेगा नया बल उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा अविरल 6-डे वन वीक चैलेंज’ के अंतर्गत हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित विद्यालय में स्वच्छता एवं हाइजीन प्रोजेक्ट ‘शुद्धि’ का सफल समापन किया गया। महज 6 दिनों में विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को नया स्वरूप देते हुए बालिकाओं के लिए शौचालय ब्लॉक और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का संपूर्ण कायाकल्प किया गया। कम समय में बड़ा बदलाव-क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी एवं जल एवं स्वच्छता निदेशक आस्था मुर्डिया के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को…
Read More
वुमन बिज़नेस सर्किल  की  मासिक बैठक में महिला उद्यमिता को मिला सशक्त मंच, कम्युनिटी लॉन्च से नई शुरुआत

वुमन बिज़नेस सर्किल  की  मासिक बैठक में महिला उद्यमिता को मिला सशक्त मंच, कम्युनिटी लॉन्च से नई शुरुआत

घर-आधारित और नई उद्यमी महिलाओं को मिलेगा मार्गदर्शन, हेल्थ व डिजिटल ग्रोथ पर विशेषज्ञों के विशेष सत्र उदयपुर! विमेन बिज़नेस सर्कल (WBC) की मासिक बैठक में महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल के तहत वुमन बिज़नेस सर्किल कम्युनिटी का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कम्युनिटी खासतौर पर उन महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो घर से व्यवसाय कर रही हैं या अपना नया स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं। वुमन बिज़नेस सर्किल की संस्थापक आचार्या अणिमा गोस्वामी ने बताया कि इस कम्युनिटी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें बिज़नेस में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक…
Read More
महिला आरक्षण के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश 25 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

महिला आरक्षण के विरोध पर कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश 25 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन

चारों मंडल और महिला मोर्चा के विशेष बठक उदयपुर दिनांक 23 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शहर विधानसभा के चारों मंडलों एवं महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि सर्व समाज की महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा में प्रस्तुत परिसीमन महिला आरक्षण एवं लोकतांत्रिक संतुलन से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक संविधान का 131वां संशोधन विपक्षी दलों द्वारा मिलकर पारित नहीं…
Read More
error: Content is protected !!