‘सुरों की मंडली’ के ‘गोल्डन वॉयस’ में गूँजी संगीत के माध्यम से नारी शक्ति की आवाज़ : मुकेश माधवानी
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'सुरों की मंडली' संस्था महिला विंग की ओर से पूरे मार्च माह को एक संगीतमय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इसी कड़ी में शोभागपुरा स्थित 'वरजु विला' में संगीत कार्यक्रम गोल्डन वॉइस का आयोजन किया गया। 'गोल्डन वॉयस' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उनके सम्मान को नई ऊंचाइयां देना रहा। कार्यक्रम की संयोजिक मधु केवल्या ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की महिला प्रतिभाओं ने अपनी गायकी से समां बांध…
