Month: March 2026

विजेता टीमों ने संभागीय आयुक्त को सौंपी ट्रॉफियां

विजेता टीमों ने संभागीय आयुक्त को सौंपी ट्रॉफियां

उदयपुर, 9 मार्च। उदयपुर में गत 5 से 7 मार्च तक आयोजित हुई 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उदयपुर संभाग की विजेता टीमों ने सोमवार को अपनी-अपनी ट्रॉफियां संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को सुपुर्द की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी दोहराया। प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम विजेता रही। वहीं महिला लॉन टेनिस में उदयपुर की टीम उपविजेता बनी। महिला…
Read More
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च शुरू

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च शुरू

नन्हें तैराकों ने दिखाई प्रतिभा उदयपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल के तहत चलाए जा रहे पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में खेल प्रतिभाओं की खोज एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय तैराकी टैलेंट सर्च सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रथम चरण में गिर्वा, ऋषभदेव, खेरवाड़ा और नयागांव की ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें नन्हें तैराकी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि गिर्वा ब्लॉक की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में प्रशिक्षक सुनील…
Read More
विनोद पांडे त्रिमेस राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

विनोद पांडे त्रिमेस राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की उदयपुर में आयोजित बैठक में समाज के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने उदयपुर के विनोद पांडे को राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद मेवाड़ एवं बागड़ क्षेत्र में समाजजनों में हर्ष का माहौल बन गया। समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने श्री पांडे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री विनोद पांडे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज सेवा के विभिन्न कार्यों से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व जिला…
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-कार्य क्षमता बढाने सरकार ने एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक नीति लागू कर दी है

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा-कार्य क्षमता बढाने सरकार ने एक राज्य-एक ग्रामीण बैंक नीति लागू कर दी है

-राजस्थान में इस नीति के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक (आरजीबी) बनाया गया उदयपुर। देश के 12 राज्यों में केंद्र सरकार ने एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक नीति लागू कर दी है और अगले चरण में इसको और बढाया जाएगा। यह निर्णय ग्रामीण बैंकों की कार्य क्षमता को बढाने, लागत कम करने, ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध करवाने, नई तकनीक को अपनाने तथा कर्मचारियों की रोजगार निरंतरता को बढाने के उद्देश्य से किया गया है। इसी नीति के तहत राजस्थान राज्य में, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक को मिलाकर राजस्थान ग्रामीण बैंक (आरजीबी) बनाया गया है।…
Read More
माता-पिता ईश्वर का रूप, प्रतिदिन हमें उनका आशीष मिले : फत्तावत  

माता-पिता ईश्वर का रूप, प्रतिदिन हमें उनका आशीष मिले : फत्तावत  

- जैन जागृति सेन्टर का मातृ-पितृ वंदन समारोह सम्पन्न   - तुम बने प्रवर्तक सत्य-अहिंसा के होकर अविचल निर्भय.., जयघोष हो रहा दिग-दिगन्त प्रभु महावीर स्वामी की जय.... - 121 माता-पिता का हुआ वंदन-अभिनंदन   - फागोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ देर रात तक जमा कवि सम्मेलन उदयपुर, 9 मार्च। सामाजिक संस्था जैन जागृति सेन्टर उदयपुर का मातृ-पितृ वंदन, फागोत्सव 2026 सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं जेजेसी के फाउंडर अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में 100 फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में सम्पन्न हुआ। साथ ही देर रात तक कवि सम्मेलन में कवियों के काव्य…
Read More
पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना

पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना

उदयपुर। सशक्त महिला, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम में उदयपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था राहडा फाउंडेशन को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर नमित मेहता तथा एडीजे कुलदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में ’’पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत राहडा फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना सिंह चारण को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं…
Read More
भक्ति और रंगों के संगम ‘फूल फाग रसिया’ में उमड़ा जनसैलाब, वागधीश महाराज के वचनामृत से निहाल हुए भक्त

भक्ति और रंगों के संगम ‘फूल फाग रसिया’ में उमड़ा जनसैलाब, वागधीश महाराज के वचनामृत से निहाल हुए भक्त

उदयपुर। झीलों की नगरी के शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस का मधुश्री बैंक्वेट हॉल रविवार को गोकुल-वृंदावन के रंग में रंगा नजर आया। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल, श्री विट्ठलेश मंडल और कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य 'फूल फाग रसिया' महोत्सव का। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि द्वितीयपीठ विट्ठलनाथ मंदिर के वल्लभकुल वैष्णवाचार्य 108 वागधीश महाराज ने अपनी पावन उपस्थिति से भक्तों को कृतार्थ किया। उन्होंने कहा कि महाराज श्री ने अपने दिव्य वचनामृत में पुष्टिमार्गीय सेवा पद्धति और फाग महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि होली केवल रंगों…
Read More
ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं जैन धर्म पर आधारित प्रथमेश-2 का आयोजन

ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं जैन धर्म पर आधारित प्रथमेश-2 का आयोजन

उदयपुर, 9 मार्च। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान एवं आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में “प्रथमेश 2026” कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं जैन धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जैन पाठशालाओं के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक अरुण लूणदिया ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें पारस सिंघवी, निर्मल मालवी, शांतिलाल गांगावत, डॉ. देव कोठारी, राजेश देवड़ा, गौरव गनोडिया, अरुण लूणदिया, नाथूलाल खलूडिया, अशोक कलावत, भगवतीलाल भोजावत, प्रकाशचंद्र भंवरा, राजीव-संजीव कोठारी तथा हितेश-कमल देवड़ा मुख्य संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। पिछले तीन वर्षों…
Read More
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाली मातृशक्ति का किया बहुमान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाली मातृशक्ति का किया बहुमान

उदयपुर, 9 मार्च। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर जोन के तत्वावधान में शिक्षा, बैंक, तप, धर्म, सेवा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया। उदयपुर संभाग की अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दि महिला अरबन कॉपरेटिव बैंक की वरिष्ठ प्रबन्धक साधना खमेसरा थी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी मौजूद रहे। समारोह में जोन चेयरमेन डॉ. हंसा हिंगड़ ने बैंक सेक्टर से साधना खमेसरा, शिक्षा सेक्टर से वन्दना गलुंडिया, पूर्व प्राचार्या संध्या कोठारी, शिक्षिका विजयलक्ष्मी संचेती, अलका नाहर, पुस्तकालय सेक्टर से सुनिता हिंगड़,…
Read More
बीसीआई टूरिज्म की ‘वर्कप्लेस विजिट’ आज, ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में प्रबंधन के गुर सीखेंगे उद्यमी

बीसीआई टूरिज्म की ‘वर्कप्लेस विजिट’ आज, ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में प्रबंधन के गुर सीखेंगे उद्यमी

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से हर माह आयोजित होने वाली वर्क प्लेस विजिट इस बार पर्यटन विंग 'बीसीआई टूरिज्म' की ओर से 10 मार्च को सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में सुबह 10:00 बजे होगी। बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट और ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स की संचालिका डॉ. श्रद्धा गट्टानी इस विजिट की मेजबानी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बीसीआई के सदस्यों को रिसॉर्ट के सफल संचालन, प्रबंधन प्रक्रियाओं और ऑपरेशनल मॉडल को करीब से समझने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान बीसीआई टूरिज्म की लीडरशिप टीम से जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, सेक्रेटरी सुरभी मेनारिया धींग और कोषाध्यक्ष स्वाति…
Read More
error: Content is protected !!