महावीर जयंती महोत्सव : महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का हुआ अनावरण
- ऑक्शन द्वारा सकल जैन समाज की 43 टीमों के 258 खिलाडिय़ों का चयन - 13 से 15 मार्च को आयोजित होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता उदयपुर 8 मार्च। महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय जैन संघटना यूथ विंग की ओर से 13 से 15 मार्च को आयोजित होने वाली महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का अनावरण कॉलेज रोड स्थित निजी होटल के सभागार में सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में, खमनोर तहसीलदार डॉ सुरेश नाहर की अध्यक्षता…
