चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न
उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शामला जी हाते हुए सारंगपुर स्थित कष्ट भंजन देव के दर्शन एवं रात्रि विश्राम के पश्चात् सवेरे डाकोर स्थित रणछोडराय के दर्शन हेतु प्रस्थान किया तत्पश्चात मार्ग में तुवा धाम के दर्शन करते हुए रात्रि विश्राम हेतु नीलकण्ठ धाम, पोईचा पहुचे। सवेरे मनमोहक दर्शनीय स्थल पोईचा को देख समस्त छात्राध्यापिकाएॅ एवं प्राध्यापकगण अभिभूत हो गये। दोपहर के भौजन के पश्चात स्टेच्यू ऑफ यूनिटी…
