डाइट में छात्रों के बौद्धिक और शारीरिक विकास पर हुई चर्चा
उदयपुर. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के डीआरयू प्रभाग के तत्वावधान में आज सी लर्निंग के प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या ने कार्यक्रम के महत्व को आज की जरूरत बताया कि किस प्रकार यह बच्चों के मनोभावों को नियंत्रित करने के काम में आएगा, जिससे वह अपने बौद्धिक और शारीरिक विकास को संतुलित रूप में बढ़ते हुए देखेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में सपना तलरेजा ने ग्राउंडिंग, रिसोर्सिजिंग के साथ-साथ भावनाओं के चक्र पर बातचीत की और बताया की मन में उठने वाली कोई भी भावनाएं अच्छी एवं…
