निःशुल्क स्त्री रोग चल चिकित्सा शिविर आयोजित
उदयपुर। अणुव्रत समिति द्वारा ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में निःशुल्क स्त्री रोग चल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मातुश्री महिला क्लब की सदस्याओं ने भाग लेकर राजकीय मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के चिकित्सकों से महिला रोग संबंधी रोगों की जानकारी प्राप्त की। समिति की अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने बताया कि महविद्यालय से संबंद्ध स्नात्तकोत्तर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग के चिकित्सकों ने स्त्री रोग संबंधी जानकारी साझा की। शिविर प्रभारी सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र कुमार मीणा थे। पी.जी.मीना,डॉ.रिताशा दुबे,डॉ. लक्ष्मी चौधरी ने भी शिविर में सहयोग किया। शिविर में डॉ.नरेन्द्र मीना ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के…
