जल सुरक्षा पर प्रमुख सिफारिशों के साथ संपन्न हुआ सम्मेलन
जल वितरण सेवाओं, मांग प्रबंधन और जल उपयोग दक्षता और एकीकृत नदी और तटीय प्रबंधन पर केंद्रित रहे तकनीकी सत्र जल उपयोग दक्षता को बढ़ावा देने के लिए जल उपयोग दक्षता ब्यूरो का रखा गया प्रस्ताव उदयपुर, 20 फरवरी। दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन महत्वपूर्ण जल प्रबंधन मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल ने कहा कि सम्मेलन केवल चुनौतियों पर चर्चा तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाधान खोजने के सामूहिक प्रयास भी सामने आए। दूसरे दिन हुए तीन तकनीकी सत्र सम्मेलन…
