लोपड़ा के विद्यालय में “एआई फॉर ऑल” कार्यक्रम का किया आयोजन
फतहनगर। शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोपड़ा में “एआई फॉर ऑल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूक करना और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एआई की बुनियादी जानकारी, इसके महत्व और संभावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त किया। किशोर सिंह चुंडावत ने “एआई फॉर ऑल” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज के दौर में एआई जैसी उभरती हुई तकनीकों की समझ होना आवश्यक…
