अतीव प्राचीन तीर्थ गोदावरी में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

 प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, कस्बे के समीप स्थित प्राचीन तीर्थ स्थान गोदावरी धाम पर शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में मंदिर के महाराज की उपस्थिति में महादेव का महाश्रंगार किया गया। गुलाब के फूलों से मंदिर की सजावट की गई। सुबह से ही महादेव के दर्शन हेतु श्रध्दालुओं का रेला उमड़ पडा,भक्तों ने महादेव के दर्शन लाभ प्राप्त किए। लगभग 7000 से अधिक धर्मप्रेमियों ने महादेव के दर्शन लाभ लिये। समिति की तरफ से सभी भक्तों के लिए के सगारी प्रसाद की व्यवस्था की गई।
शिवरात्रि महोत्सव को सफल बनानें में गोदावरी मंदिर विकास समिति के अमृत डामोर, बालुराम जोधावत, प्रकाश कलाल, भरत कलाल, शंकर पंचाल, बदामीलाल सुथार,नरेन्द्र व्यास, हरीश पानेरी, नरेश अग्रवाल,मुकेश टांक, लोकेश बसेर, प्रहलाद भाटिया, दिनेश अहारी,मरताराम दरंगा,धनराज दरंगा,खुशीलाल कलाल आदि का विशेष योगदान रहा। सगारी वितरण व्यवस्था में जय अंबे नवयुवक मंडल कटेवड़ी, पलसिया ,गणपति नवयुवक मंडल,अंबाजी सेवा समिति, साई सेवा समिति,लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल, शीतला माता मित्र मंडल खेरवाड़ा, खडकवा नवयुवक मंडल बायडी,गणपति नवयुवक मंडल कटेवड़ी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

महादेव की टोली की खेरवाड़ा से गोदावरी धाम तक विशाल शोभायात्रा
महादेव की टोली एंव सनातम धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रातः 10 बजे बाबा रामदेव मंदिर से पुरानी सब्जी मंडी,पुराना बस स्टैंड, राणी रोड होते हुए गोदावरी शिव मंदिर पंहुचे,जिसमें मुख्य आकर्षण का केन्द्र महादेव की झांकी रही, जिसका विशेष श्रंगार किया गया। महादेव की टोली के सभी कार्यकर्ता शोभायात्रा में भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए, रास्ते भर डी जे की धुन पर हाथो में भगवा ध्वज लहराते हुए गोदावरी धाम पहुंचने पर मंदिर के महाराज एंव गोदावरी मंदिर विकास समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इधर थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!