Year: 2025

डॉ बाबेल को विधिवाचस्पति की मानद उपाधि

डॉ बाबेल को विधिवाचस्पति की मानद उपाधि

राजसमंद , पूर्व उप शासन सचिव विधि (गृह ) न्यायविद डॉ बसंती लाल बाबेल को सरदार पटेल विश्वविद्यालय वल्लभ विद्यानगर, आनंद (गुजरात ) द्वारा विधिवाचस्पति की मानक उपाधि से सम्मानित किया जाएगा | सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दक ने बताया कि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आगामी 21 से 23 मार्च को हिंदी साहित्य सम्मेलन का 76 वा अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार, विचारक,शिक्षाविद एवं हिंदी सेवी प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें 23 मार्च को डॉ बाबेल को सम्मेलन की सर्वोच्च मानक उपाधि प्रदान की जाएगी | उल्लेखनीय है कि डॉ बाबेल अब…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया 78 विद्यार्थियों का सम्मान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया 78 विद्यार्थियों का सम्मान

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 41वें सम्मान समारोह में उदयपुर, 2 मार्च। सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक जनाना महल के लक्ष्मी चौक में महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फाउण्डेशन के प्रबन्ध न्यासी महाराज कुमार साहिब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी एवं फाउण्डेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की प्रार्थना के पश्चात् महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘श्रीराम स्तुति’ प्रस्तुत की। तत्पश्चात् फाउण्डेशन के प्रबन्ध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह…
Read More
बीटेक छात्र की पिछोला में डूबने से मौत, भारी कपड़ों के कारण बचाव में हुई दिक्कत

बीटेक छात्र की पिछोला में डूबने से मौत, भारी कपड़ों के कारण बचाव में हुई दिक्कत

उदयपुर, 2 मार्च : शहर की पिछोला झील में रविवार को सिंघानिया यूनिवर्सिटी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र जी. सत्यनारायण निवासी काकलकेड़ा, आंध्र प्रदेश की डूबने से मौत हो गई। सत्यनारायण अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था और झील में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। कैसे हुआ हादसा? पुलिस के अनुसार सत्यनारायण रविवार को यूनिवर्सिटी से आउट पास लेकर दोस्तों संग पिछोला झील घूमने आया था। वहां पहले से कुछ लोग नहा रहे थे, जिसे देखकर उसने भी नहाने का फैसला किया। पहले वह झील में कूदा और सुरक्षित वापस आ गया, लेकिन दूसरी बार कूदने…
Read More
कैदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल

कैदियों के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल

उदयपुर, 2 मार्च : कौशल विकास कार्यक्रम के तहत उदयपुर केंद्रीय कारागृह में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हेयर कटिंग एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण 1 मार्च से शुरू हुआ है, जिसमें 30 बंदी भाग ले रहे हैं। लेकसिटी हेयर एंड जेंट्स पार्लर के प्रशिक्षक मदनलाल सैन के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बंदियों को अपराधमुक्त जीवन की प्रेरणा मिलेगी और वे रिहाई के बाद खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य…
Read More
युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 2 मार्च : शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने युवक के अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का विवरण पीड़ित तुलसीराम पुत्र खेमाजी निवासी नोलियों का नोहरा थाना घासा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 7 फरवरी को उसे रतन डांगी निवासी दरोली ने फोन कर घाटा वाली माताजी के पास मिलने बुलाया। जब वह अपने दोस्त मुकेश डांगी के साथ वहां पहुंचा, तो उसे आगे उदयसागर चौराहे पर बुलाया गया,…
Read More
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

उदयपुर, 2 मार्च : शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह और थाना गोवर्धनविलास प्रभारी दिलीप सिंह झाला की टीम ने बलिचा, दक्षिण विस्तार योजना रोड पर दबिश देकर मुकेश पुत्र चंदूमल निवासी हिरणमगरी सेक्टर-6 को गिरफ्तार किया। आरोपी को लॉयन्स और नाइट्स क्रिकेट टीमों के मैच पर ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने लोगों को सट्टा खिलाने और खुद भी दांव लगाने की बात स्वीकार की।…
Read More
युवाओं के सपने को सरकार करेगी पूरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

युवाओं के सपने को सरकार करेगी पूरा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा स्वयंभू श्री जाम्बू खंड भैरव जी मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव में हुए सम्मिलित दर्शन, पूजा- अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की डूंगरपुर, 2 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा रविवार को डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति आसपुर के खेरमाल गांव में स्थित स्वयं भू श्री जाम्बुखंड भैरव जी मंदिर जिर्णोद्धार महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के खैरमाल हेलीपैड पर पहुंचने पर दादा मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील कटारा, जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन सहित गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।…
Read More
12160 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

12160 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, 2 मार्च : जिले की टीडी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को 12160 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू और थाना टीडी के प्रभारी देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि टीडी के खारा फला क्षेत्र में जंगल से काटी गई अवैध खैर की लकड़ी का भंडारण किया जा रहा है। इस पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो पांच व्यक्ति लकड़ी के गट्टों के पास मौजूद मिले। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी…
Read More
50वीं बार किया रक्तदान

50वीं बार किया रक्तदान

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम, उदयपुर द्वारा श्री जिनदत्त सुरी धर्मशाला (वासुपुज्य) सूरजपोल ,उदयपुर में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप"रक्त गौरव"2.0में   शिक्षक,स्वतंत्र पत्रकार  योवन्त राज माहेश्वरी ने आज 50 वीं बार  स्वैच्छिक रक्तदान कर सभी के लिए एक नेक संदेश दिया।  उनका कहना हैं की कई बार रक्त की अनुपलब्धता से जन हानि होती हैं।यदि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करें तो कई लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। कई बार अस्वस्थ व्यक्ति जिनको रक्त की जरूरत होती है उनके परिजन भी अपनों के लिए रक्त देने से घबराते हैं। ऐसी परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर…
Read More
प्रतापगढ़ : कारूण्डा में जलग्रहण यात्रा से दिया वर्षा जल संरक्षण का संदेश, जल संरक्षण की शपथ दिलाई

प्रतापगढ़ : कारूण्डा में जलग्रहण यात्रा से दिया वर्षा जल संरक्षण का संदेश, जल संरक्षण की शपथ दिलाई

प्रतापगढ़, 2 मार्च।भू-संसाधन विभाग भारत सरकार तथा जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित जलग्रहण यात्रा से वर्षा जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से पंचायत समिति छोटीसादड़ी में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) के तहत वाटरशेड़ यात्रा आज दिनांक 02.03.2024 को ग्राम पंचायत कारूण्डा पहुँची । जलग्रहण यात्रा के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार अधीक्षण अभियंता द्वारा जलग्रहण यात्रा का मुख्य उद्देश्य - वर्षा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, जल संरक्षण के महत्व को समझाया एवं ब्लाॅक की परियोजना अन्तर्गत चयनित पाॅच ग्राम पंचायतों कारूण्डा, गागरोल, नाराणी, केसुन्दा,…
Read More
error: Content is protected !!