चित्तौड़गढ़ जिले में शंभूपुरा थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई
एस्क्रोस कार से 115 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार पैरोल मिलते ही करने लगा तस्करी,चित्तौड़गढ़ सहित नागौर व पाली जिले में तस्करी के मामलों में लिप्त चित्तौड़गढ़, 09 मार्च। चित्तौड़गढ़ जिले की थाना शम्भूपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत एस्क्रोस कार में 08 कट्टों में 115 किलो 820 ग्राम अफीम डोडा चुरा तस्करी करते एक आरोपी मनोहर राम जाट पुत्र आशाराम निवासी गोगानाडा थाना सदर नागौर को गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपी पाली जिले की जैतारण जेल से पैरोल पर है, जिसे तस्करी करते पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ जिला चित्तौड़गढ़ सहित नागौर…
