Year: 2025

लोक जुम्बिश का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री से मिला

लोक जुम्बिश का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री से मिला

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार लोक जुम्बीश के कर्मचारियों को समग्र शिक्षा में समायोजित करने के आदेश के बाद एक राज्य स्तरीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं समग्र शिक्षा के निदेशक से मिलाl वार्ता में मुख्यमंत्री ने जल्द ही कर्मचारियों को समायोजित करने का भरोसा दिलाया। उदयपुर संभाग के खेरवाड़ा से  नवीन मेहता, चंद्रेश मेहता एवं  जसोदा पनिया ने बताया की मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्री कार्यालय एवं समग्र शिक्षा निदेशालय  से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से सभी कर्मचारी आशान्वित हैं कि 21 वर्षों से संघर्षरत न्याय के इंतजार में कर्मचारियों को…
Read More
लापता युवक का शव कुएं में मिला

लापता युवक का शव कुएं में मिला

उदयपुर, 25 मार्च : जिले के घासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव गांव के कुएं में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिन से लापता था। पुलिस के अनुसार मारूवास गांव में तालाब की पाल के पास एक कुएं के बाहर जूते और मोबाइल पड़े देखे गए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने कुएं का पानी हटवाया तो उसमें एक शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रभुलाल ऊर्फ गोटू (35) पुत्र लालूराम गमेती निवासी मारूवास के रूप में हुई। परिजनों…
Read More
उदयपुर में अपहरण का ड्रामा: फिरौती की मांग, दो घंटे बाद युवक लौटा

उदयपुर में अपहरण का ड्रामा: फिरौती की मांग, दो घंटे बाद युवक लौटा

उदयपुर, 25 मार्च : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और 20 लाख रुपए फिरौती की मांग का मामला सामने आया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद युवक खुद लौट आया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद फारूक (50) निवासी रजा कॉलोनी मुल्लातलाई ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 मार्च की रात 10 बजे होटल माउंट व्यू रिट्रीट के पास हथियारबंद लोग उनके बेटे अहद रजा को जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों में हातिम पुत्र जावेद निवासी सावा और तीन-चार अन्य युवक शामिल थे, जिन्होंने पिस्टल और तलवार दिखाकर धमकी दी। आरोपियों ने परिजनों से 20 लाख रुपए की…
Read More
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति विक्रम विरासत परिक्रमा के साथ स्मारकों पर हुआ दुग्धाभिषेक

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति विक्रम विरासत परिक्रमा के साथ स्मारकों पर हुआ दुग्धाभिषेक

पूजन साप्ताहिक सफाई व माल्यार्पण हो महापुरुषो का - डाॅ. कुमावत आज (26 मार्च) सूरजपोल पर होगा राष्ट्रीय एकता का महानाद वंदेमातरम् गायन और भारत माता पूजन आमजन मिलकर गाये वन्देमातरम् उदयपुर 25 मार्च! अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा नवसंवत्सर 2082 के पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमो के अंतर्गत विक्रम संवत् की गौरवशाली परंपरा को सहजने और समाज में महापुरुषों के प्रति सम्मान और चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विक्रम विरासत परिक्रमा एवं पुरुषार्थ अभिषेक के दूसरे दिन नगर में महाराजा विक्रमादित्य की प्रतिमा को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। प्रतिमा दर्शन के उपरांत पन्नाधाय…
Read More
पहले दिन पैरेलल ने ओरिका को 4 विकिट से और होटल ट्राइडेंट ने होटल द लीला पैलेस को हरा जीते उद्घाटन मैच

पहले दिन पैरेलल ने ओरिका को 4 विकिट से और होटल ट्राइडेंट ने होटल द लीला पैलेस को हरा जीते उद्घाटन मैच

मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 का आगाज़ पर्यटन से जुड़ी इकाइयों के प्रतिभागी दिखा रहे हैं प्रतिभा उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत पहले दिन मंगलवार को सुबह हुए मैच में पहले मुकाबले मे पैरेलल होटल ने औरिका को 4 विकेट से और दूसरे मैच में होटल ट्राईडेंट ने होटल द लीला पैलेस को 3 विकिट से हराया। वुडन स्ट्रीट द्वारा आयोजित कप के फील्ड क्लब मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑरिका होटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। ऑरिका होटल की ओर से मोहम्मद…
Read More
47 पुरुष क्वीन मेकर्स अवार्ड से सम्मानित

47 पुरुष क्वीन मेकर्स अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया, एनआईसीसी, अरुणोदय इंपैक्स ,आईटी गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में द क्वीन मेकर्स अवार्ड होटल विक्टोरिया मेंशन में आयोजित हुआ। शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारीका भानुप्रताप ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन सभी पुरुषों को समर्पित था जो अपनी पत्नीयों के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट बनकर रहे हैं चाहे वह घर परिवार हो, बच्चे संभालना हो, पत्नी का जॉब हो या व्यवसाय हो हमेशा एक आदर्श पुरुष की तरह अपनी पत्नी के हित में वह उसके सहयोग में सदैव उसके साथ बने रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति के लिए यह सभी पुरुष…
Read More
थिएटर फोटोग्राफी कार्यशाला के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम अवसर आज

थिएटर फोटोग्राफी कार्यशाला के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम अवसर आज

विश्व रंगमंच दिवस पर प्रतिभागी सीखेंगे रंगमंच छायांकन की बारीकियां, आमजन देख सकेंगे फोटो प्रदर्शनी उदयपुर, 25 मार्च (पंजाब केसरी): पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से विश्व रंगमंच दिवस (27 मार्च) के उपलक्ष्य में दो दिवसीय थिएटर फोटोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि श्रद्धा मुर्डिया दीप प्रज्वलित कर करेंगी। केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि कार्यशाला 27 मार्च को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में होगी। पहले सत्र में थिएटर फोटोग्राफी के उपकरणों व लाइटिंग पर चर्चा होगी। वहीं, दूसरे सत्र में प्रतिभागी व्यावहारिक अभ्यास करेंगे तथा सांध्यकालीन सत्र में मंचित नाटक की…
Read More
निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

उदयपुर, 25 मार्च। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं निर्वाणी अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सत्यदेव महाराज ने मंगलवार को नारायण सेवा संस्थान के नि:शुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया एवं सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश 'मानव', अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल ने उनका पुष्पहार, पाग व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। उनके साथ फतह नगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत श्री शिव शंकर दास महाराज भी थे। स्वागत समारोह में विष्णु शर्मा हितैषी, अनिल आचार्य, कुलदीप सिंह शेखावत, गोविंद सोलंकी, महिम जैन सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग व उनके परिजन मौजूद थे।
Read More
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट

बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट

- ग्राम व तहसील स्तर पर कमेटियां गठित - नियंत्रण कक्ष स्थापित - निमंत्रण पत्र में वर-वधू की जन्मतिथि प्रकाशित करना अनिवार्य उदयपुर, 25 मार्च। आगामी अक्षय तृतीया 30 अप्रैल तथा पीपल पूर्णिमा 12 मई पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने ग्राम व तहसील स्तर पर कमेटियां गठित करते हुए नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा अधिसूचना जारी कर जिले के सभी मुद्रकों को विवाह के निमंत्रण पत्रों पर वर-वधू की जन्मतिथि अंकित करने के लिए पाबंद किया है। बाल विवाह की सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान और…
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्व. मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्व. मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

परिवार को बंधाया ढांढस उदयपुर, 25 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंच कर पूर्व राज परिवार के दिवंगत सदस्य स्व. अरविन्दसिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे राजकीय विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से उदयपुर स्थित सिटी पैलेस आए। सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास में दिवंगत अरविन्द सिंह मेवाड़ की शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित…
Read More
error: Content is protected !!