झाडोल के स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक बांधनी कला के साथ प्राप्त किये कृषि के व्यावसायिक प्रशिक्षण
उदयपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि विभाग, जयपुर एवं अखिल भारतीय कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में झाडोल व फलासिया के 10 स्वयं सहायता समूह की लगभग 150 महिला सदस्यों एवं गुडली व लोयरा की 75 महिला सदस्यों ने गत एक माह में राजस्थान की पारंपरिक कला के साथ कृषि के विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे मशरूम की खेती, वर्मी कंपोस्ट, बकरी पालन व मुर्गी पालन पर पूर्णतया प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कियेı परियोजना प्रभारी डॉ. विशाखा बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025 से 2027 तक झाडोल व…
