Year: 2025

उदय विलास, रॉयल गाइड और पैरेलल होटल ने जीते अपने मैच

उदय विलास, रॉयल गाइड और पैरेलल होटल ने जीते अपने मैच

गिरिराज, अर्जुन और तुलसी को मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप 2025 के तहत चल रहे क्रिकेट टी 20 के मुकाबले में होटल उदय विलास ने दी लीला पैलेस होटल को 8 विकेट से, रॉयल गाइड ने लीजेंड्स इलेवन को 92 रन से और पैरेलल होटल ने आईटीसी को 7 विकेट से हराया। पहले मैच में होटल उदय विलास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और होटल उदय विलास ने दी लीला पैलेस होटल को मात्र 88 रन पर ढेर कर दिया। लीला पैलेस की ओर से दलपत सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया।…
Read More
राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक, शान से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी

राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक, शान से नगर परिक्रमा को निकली गणगौर माता की सवारी

उदयपुर में राजसी ठाठ-बाट के साथ झील की लहरों पर निकली सवारी ने किया आनंदित जयपुर/ उदयपुर , 31 मार्च। राजस्थान की शाही परंपरा, लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक गणगौर महोत्सव 2025 इस बार और भी भव्यता के साथ मनाया गया। त्रिपोलिया गेट से शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर माता की सवारी ने समूचे शहर को उत्सवमय बना दिया। देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ इस ऐतिहासिक सवारी को देखने के लिए उमड़ी और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव किया। पहली बार लाइव प्रसारण—इस वर्ष पहली बार सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगी…
Read More
ईदुल फित्र की नमाज हुई ईदगाह पर

ईदुल फित्र की नमाज हुई ईदगाह पर

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,माहे रमजान के तीस रोजो के बाद खुशी के तौर पर मनाए जाने वाला त्योहार ईद आज हाइवे 48 स्थित ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा कर मनाई गई , इस से पूर्व पूरे माह के रोजे रखने वालो वही सुन्नी जामा मस्जिद में एहतकाफ में कयाम करने वाले दस बच्चो की ईद से पूर्व संध्या चांद रात पर गुलपोशी इंतजामिया कमेटी की ओर से की गई , मीडिया प्रभारी आफताब मकरानी ने बताया कि ईद सब्र और अमन का पयाम है जो पूरे विश्व भर में शांति के पैगाम के रूप में मनाई जाती है पूरे माह रोजेदारों…
Read More
विद्यालय से पोषाहार के गेहूं चावल चोरी का प्रकरण दर्ज 

विद्यालय से पोषाहार के गेहूं चावल चोरी का प्रकरण दर्ज 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा,थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोजावाड़ा से 28 मार्च 2025 को देर रात अज्ञात चोरों द्वारा भंडारण कक्ष में एमडीएम कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे पोषाहार के गेहूं 100 किलो एवं चावल 50 किलो चुरा कर ले जाए गए। विद्यालय खुलने के पश्चात जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल पुत्र लालू राम मीणा ने थाना में प्रकरण दर्ज कराया। थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि चोरी का प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
दीपक सुथार राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित 

दीपक सुथार राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, समता स्वतंत्र मंच द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य में आदर्श मूल्यों, उल्लेखनीय सेवा कार्य निष्ठा,उपलब्धियों पर प्रतिभा दीपक कुमार सुथार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मूख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी खेरवाड़ा को क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर 'राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड" से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा,  स्वतंत्रता सेनानी एंव पूर्व सांसद पं. राम किशन शर्मा,डॉ. ए. पी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय विशिष्ट अतिथि रहे।
Read More
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 9.70 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने दो शातिरों को गुजरात से दबोचा

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 9.70 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने दो शातिरों को गुजरात से दबोचा

डूंगरपुर, 31 मार्च: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह ठग ‘डिब्बा ट्रेडिंग’ के नाम पर लोगों को लुभाकर बड़ी रकम ऐंठ रहे थे। पुलिस ने इन्हें गुजरात के राजकोट और वडनगर से पकड़ा। साइबर थाना प्रभारी गिरधारीलाल ने बताया कि पीड़ित दिलीप मेघवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया गया। ठगों ने उसका डिमेट अकाउंट खुलवाया और फिर 9.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस, हेड कॉन्स्टेबल मदनलाल, महावीर सिंह, मगन, अभिषेक और…
Read More
डूंगरपुर में लेपर्ड का खौफ: दो लोगों किया हमला, देर शाम उदयपुर की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज 

डूंगरपुर में लेपर्ड का खौफ: दो लोगों किया हमला, देर शाम उदयपुर की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज 

डूंगरपुर, 31 मार्च: जिले की धंबोला पंचायत के घाटी मोहल्ले में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। एक खूंखार लेपर्ड अचानक गांव में आ गया और उसने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। यह एक आम सुबह थी, लेकिन कुछ ही पलों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों की सूझबूझ से यह संकट टल सका। सोमवार सुबह हरीश डामोर रोज की तरह अपने भूसा घर में गए थे। लेकिन आज कुछ अलग था। जैसे ही उन्होंने भूसे का गट्ठर उठाया, अचानक एक तेज़ गुर्राहट…
Read More
नारायण सेवा ने किया सेवा मनीषियों का सम्मान

नारायण सेवा ने किया सेवा मनीषियों का सम्मान

- सेवा और परोपकार के लिए भावना और संवेदना आवश्यक उदयपुर,31 मार्च।  नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ परिसर में संस्थान सहयोगियों एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। संस्थान के संस्थापक -चेयरमैन पद्मश्री कैलाश ' मानव', दिलकी राधाकिशन द.अफ्रीका, रमेश भाई चावड़ा लीसेस्टर लंदन ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।  समारोह में दिव्यांग व कमजोर वर्ग की सेवाओं के लिए इंदु माहेश्वरी  दिल्ली, यशवंत लोढ़ा व विशाल लोढ़ा बेंगलुरु, हर्षिल भाई व धनु पटेल गोधरा, भागीरथ स्वामी हनुमानगढ़, रामेश्वर लाल बाजिया सीकर,शीला राजगुरु अहमदाबाद, सुदेश भारद्वाज अम्बाला,चंद्रप्रभा गोयल-माहोली व ज्ञानचंद शर्मा जयपुर को सम्मानित…
Read More
ऋतुराज खन्ना बने बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष, इवेंट एवं डेकॉर इंडस्ट्रीज को बढ़ाने के लिए काम करेगा बीसीआई उत्सव : मुकेश माधवानी

ऋतुराज खन्ना बने बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष, इवेंट एवं डेकॉर इंडस्ट्रीज को बढ़ाने के लिए काम करेगा बीसीआई उत्सव : मुकेश माधवानी

उदयपुर।  इवेंट एंड वेडिंग इंडस्ट्री का जाना मान नाम और क्यू इवेंट्स एंड वेडिंग्स के सीईओ ऋतुराज खन्ना को बीसीआई उत्सव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऋतुराज खन्ना ने अपनी नियुक्ति पर कहा, बीसीआई का उद्देश्य भारतीय वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री को एक मंच देना है, जहां इनोवेशन, क्रिएटिविटी और बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा मिले। बीसीआई उत्सव एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स, डिजाइनर्स, वेडिंग प्लानर्स और वेंडर्स एक साथ आकर नए ट्रेंड्स और अवसरों पर चर्चा करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि बीसीआई उत्सव को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिले और भारतीय इवेंट एंड वेडिंग इंडस्ट्री को…
Read More
आजादीं के 77 वर्षों बाद भी राजस्थानी  भाषा का तिरस्कार अनुचित: डॉ. कर्नाटक

आजादीं के 77 वर्षों बाद भी राजस्थानी  भाषा का तिरस्कार अनुचित: डॉ. कर्नाटक

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने का लिया संकल्प  कुलपति कर्नाटक का 35 तरह की पाग-पगड़ी पहनाकर सम्मान उदयपुर, 31 मार्च। डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक कुलपति महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्याालय, उदयपुर एवं कुलपति (कार्यवाहक) जयनारायण व्यास विश्वविधालय, जोधपुर ने कहा कि राजस्थानी भाषा संवैधानिक मान्यता की पूर्ण हकदार है। आजादी के 77 वर्षों बाद भी अपनी मातृभाषा को तिरस्कृत करना बेमानी है। डॉ. कर्नाटक जोधपुर में राजस्थानी भाषा विभाग एवं महाराजा मान सिंह पुस्तक प्रकाश के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी विभाग की स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के शुभ मौके…
Read More
error: Content is protected !!