विद्यालय से पोषाहार के गेहूं चावल चोरी का प्रकरण दर्ज 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोजावाड़ा से 28 मार्च 2025 को देर रात अज्ञात चोरों द्वारा भंडारण कक्ष में एमडीएम कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे पोषाहार के गेहूं 100 किलो एवं चावल 50 किलो चुरा कर ले जाए गए। विद्यालय खुलने के पश्चात जानकारी मिलने पर प्रधानाचार्य लक्ष्मण लाल पुत्र लालू राम मीणा ने थाना में प्रकरण दर्ज कराया। थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि चोरी का प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!