सिलाई सीखने आने वाली बेटियों को मिलेगा पीने का शुद्द जल: आकाश बागडी
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ओर से डीएफटीडी में लगाया जाएगा वाटर कूलर व आरओ प्लांट उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नेहरु हॉस्टल में संचालित डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग को वाटर कूलर आरओ प्लांट सहित भेंट किया जाएगा। यहीं पर संगठन द्वारा चलाई जा रही नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शिविर से भी जोडा जा रहा है। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि नेहरु हॉस्टल में संचालित डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग में बडी संख्या में युवतियां और महिलाएं सिलाई सीखने के…
