Year: 2025

सी टी ए ई में इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल प्री-इवेंट का आयोजन

सी टी ए ई में इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल प्री-इवेंट का आयोजन

उदयपुर।इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सी टी ए ई में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सी टी ए ई के डीन, प्रोफेसर सुनील जोशी ने की जिन्होंने अपने उद्घाटन व्याख्यान में छात्रों को उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विक्रमादित्य दवे, आयोजक सचिव और सहायक डीन छात्र कल्याण ने बताया की कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चार प्रमुख इवेंट्स—फाइन आर्ट्स, साहित्यिक, नाटक, और संगीत—आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन, इन चार इवेंट्स में…
Read More
 जल सेवा उत्तम सेवा -विधायक ताराचंद

 जल सेवा उत्तम सेवा -विधायक ताराचंद

कोलपोल में जल सेवा का शुभारंभ उदयपुर 8 अप्रेल। श्री कोलपोल व्यापार संघ द्वारा आज आम जनता की सेवार्थ अमृतम जलम् जल सेवा का शुभारंभ हुआ। व्यापार संघ के महामंत्री दीपक जैन ने बताया की सभी अतिथियों का स्वागत व्यापार संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चित्तौड़ा ने किया। जल सेवा का उद्घाटन शहर विद्यायक ताराचंद जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता भाजपा नेता एवं व्यापार संघ संरक्षक डॉ जिनेंद्र शास्त्री ने की विशिष्ट अतिथि मुखर्जी मंडल उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने की। इस अवसर पर शहर विद्यायक जैन ने कहा कि व्यापार संघ द्वारा यह सेवा कार्य वास्तव में पुण्य…
Read More
भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने रचायी मेहन्दी,आज होगी सांस्संकृतिक संध्या

भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने रचायी मेहन्दी,आज होगी सांस्संकृतिक संध्या

उदयपुर। जैन जागृति परिषद् उपनगरीय क्षेत्र हिरण मगरी द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला के दूसरे दिन आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहन्दी व चौबीसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका वन्दना बाबेल ने बताया कि इस भव्य आयोजन में 1300 महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने वाद्य यंत्रों के साथ भगवान महावीर के गीतों के स्तवन आदि की प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से भगवान महावीर का पावन के जन्म के उपलक्ष में हाथों पर मेहन्दी रचायी। मेहन्दी की लाभार्थी सरला बांठिया एवं विद्या खटवड़ थी। कोल्ड ड्रिंक के लाभार्थी अरूण बया…
Read More
जे. के. लक्ष्मी समूह द्वारा धन्यवाद 2024-25 का आयोजन

जे. के. लक्ष्मी समूह द्वारा धन्यवाद 2024-25 का आयोजन

उदयपुर 8 अप्रेल। भारत का प्रसिद्ध सीमेंट समूह जे.के.लक्ष्मी सीमेंट द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर ‘‘धन्यवाद 2024-25’’ का अयोजन किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के विजेन्द्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष में कम्पनी को दिये गये सहयोग के प्रति समस्त अधिकृत विक्रेताओं एवं उप विक्रेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की है कि अगले वित्तीय वर्ष में कम्पनी को नई ऊँचाईयों की तरफ दुगुने उत्साह के साथ ले जायेगे। कम्पनी के विपणन प्रबंधक अमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोजित संक्षिप्त समारोह के पश्चात सभी मेहमानों को सिकन्दर मुवी दिखाई गयी।  इस अवसर पर कम्पनी के…
Read More
दो दिवसीय ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

दो दिवसीय ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

- भगवान महावीर के 2624वें जन्मकल्याणक पर देश-विदेश से एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग उदयपुर, 8 अप्रैल। प्रासुक जल प्रेरणा केंद्र के तत्वावधान में टीम महावीर को जानो द्वारा भगवान महावीर के 2624वें जन्म कल्याणक अवसर पर दो दिवसीय ऑनलाइन धार्मिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य भगवान महावीर के दिव्य जीवन, शिक्षाओं और चरित्र को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रतियोगिता 8 अप्रैल से प्रारंभ हुई, जिसका दूसरा चरण 9 अप्रैल को रात्रि 8.30 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रकल्प प्रभारी सचिन गादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता भगवान महावीर के जीवन से प्रेरित "हाऊ टू विन" सीरीज के तेरह संदेशों पर आधारित रही। साथ ही, यह प्रतियोगिता साध्वी युगल निधि-कृपा द्वारा रचित पुस्तक "कालजयी व्यक्तित्व भगवान महावीर" के संदर्भों पर केंद्रित रही। प्रतियोगिता को लेकर देश-विदेश के विभिन्न भागों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनकी संख्या एक हजार से अधिक रही। प्रतियोगिता प्रभारी आभा जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनके लाभार्थी श्याम सुंदर पुष्पेंद्र बड़ाला, उदयपुर रहेंगे। परिणामों की घोषणा 10 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर की जाएगी। प्रतियोगिता की सुचारु व्यवस्था हेतु विनोद कोठारी (उदयपुर), महावीर संचेती (राजनांदगांव) एवं वर्द्धमान छल्लानी (कोलकाता) की सेवाएं उल्लेखनीय और प्रशंसनीय रहीं। यह प्रतियोगिता न केवल धार्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करती है, बल्कि युवाओं में भगवान महावीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती है।
Read More
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भेंट किया लेपटॉप व कम्प्यूटर सेट

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भेंट किया लेपटॉप व कम्प्यूटर सेट

उदयपुर, 8 अप्रेल। मानव कल्याण फाउंडेशन एवं लेमे प्लास्टिक ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहाड़ा में लेपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य डिजिटल सामग्री भेंट की। फाउंडेशन के ट्रस्टी वर्धमान दुग्गड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से फाउंडेशन द्वारा एक लैपटाप, एक डेस्कटॉप कप्यूटर सेट, यूपीएस, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, स्क्रीन आदि सामग्री भेंट की गई, जिससे छात्रों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सहयोगी बन सके। इस अवसर पर फाउंडेशन की रेखा दुग्गड़, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा आमेटा सहित विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।  
Read More
अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी : अब तक 68 प्रकरण दर्ज, 1434 मैट्रिक टन खनिज जब्त

अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी : अब तक 68 प्रकरण दर्ज, 1434 मैट्रिक टन खनिज जब्त

उदयपुर, 8 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देष पर प्रदेष भर में अवैध खनन के विरूद्ध अभियान जारी है। उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक योगेष गोयल के निर्देषन में उपखण्ड स्तर पर गठित टीमों के माध्यम से लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनि अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खान विभाग का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की गई। अभियान के तहत अब तक अवैध खनन के 2 प्रकरण, अवैध निर्गमन के…
Read More
आलोक गुरुकुल परिवार ने दी श्रद्धांजलि – पूर्व प्राचार्य नारायणलाल शर्मा नहीं रहे

आलोक गुरुकुल परिवार ने दी श्रद्धांजलि – पूर्व प्राचार्य नारायणलाल शर्मा नहीं रहे

घोष वादन और वेद मंत्रों के साथ दी अंतिम विदाई उदयपुर 8 अप्रेल! आज प्रातःकाल आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहपुरा के पूर्व प्राचार्य, जनप्रिय शिक्षक और राजस्थान के शिक्षा जगत की एक जीवंत प्रेरणा नारायणलाल शर्मा का देहावसान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण आलोक गुरुकुल परिवार शोकाकुल हो उठा। प्राचार्य नारायणलाल शर्मा जी ने न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाया, अपितु उनके जीवन को भी गढ़ा। वे संभवतः राजस्थान के ऐसे विरले शिक्षक थे, जिन्हें अपने जीवनकाल के सभी विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके पिताओं के नाम भी कंठस्थ थे। उन्होंने शिक्षा को केवल एक पेशा…
Read More
बावलवाडा को पंचायत समिति बनाने को लेकर लम्बे समय से मांग 

बावलवाडा को पंचायत समिति बनाने को लेकर लम्बे समय से मांग 

प्रस्तावित नहीं लेने पर क्षैत्र वासियों में रोष खेरवाड़ा,लाड़देश के नाम से जाना जाने वाला बावलवाडा को प्रस्तावित पंचायत समिति बनाने को लेकर लम्बे समय से मांग चली आ रही है। मगर बावलवाडा को प्रस्तावित पंचायत समिति में नहीं लिया गया। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में वसुंधरा की भाजपा सरकार में ऋषभदेव को पंचायत समिति बनाई गई। इसके बाद कांग्रेस की गहलोत सरकार में सेमारी व नयागांव को पंचायत समिति बनाई गई। जबकि इससे भी पहले से बावलवाडा को पंचायत समिति बनाने की मांग की जा रही है। क्षेत्रवासियों व…
Read More
05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम जब्त, पल्सर बाईक सवार दो आरोपी गिरफ्तार

05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम जब्त, पल्सर बाईक सवार दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में थाना मंगलवाड पुलिस की कार्रवाई चित्तौड़गढ़, 08 अप्रैल। चित्तौड़गढ़ जिले की थाना मंगलवाड पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी में पल्सर बाईक पर सवार दो व्यक्तियों कमलेश पाटीदार पुत्र नारायण लाल (28) निवासी नंगावली थाना मंगलवाड व जसकरण चारण पुत्र मंगलदान (43) निवासी गुंगा थाना शिव बाड़मेर के कब्जे से 05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में…
Read More
error: Content is protected !!