Year: 2025

जिला कलेक्टर नमित मेहता का खैरवाड़ा दौरा

जिला कलेक्टर नमित मेहता का खैरवाड़ा दौरा

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, जिला कलेक्टर नमित मेहता बुधवार को खेरवाड़ा दौरे पर रहे। पंचायत समिति सभागार में नीति आयोग के तहत संचालित आशान्वित बलॉक के सूचकांक की प्रगति से जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रगति बिंदुओं के संदर्भ में चर्चा करते हुए कमजोर सूचकांक में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर द्वारा सभागार में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर निस्तारण के निर्देश दिए । दौरे के दौरान जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य,सूचकांक से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी,एसडीएम खैरवाड़ा सत्यनारायण विश्नोई,…
Read More
खूंटवाड़ा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने दिया ग्रामीणों ने ज्ञापन 

खूंटवाड़ा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने दिया ग्रामीणों ने ज्ञापन 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, नवसृजित पंचायत घोघरवाड़ा के स्थान पर खूंटवाड़ा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने हेतु जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा एवं तहसीलदार खेरवाड़ा को खूंटवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व गांव खूंटवाड़ा की जनसंख्या घोघरवाड़ा की जनसंख्या से अधिक है। घोघरवाड़ा बिखरी हुई बस्ती में फैला हुआ है जबकि खूंटवाड़ा में सामूहिक बस्ती बसी हुई है, सामूहिक बस्ती होने से ग्राम पंचायत स्तर के कार्यालय का निर्माण में भी सुविधा रहेगी। उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मांग की गई है कि नवसृजित पंचायत का मुख्यालय खूंटवाड़ा…
Read More
ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्यवाही 

ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्यवाही 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में खराड़ीवाड़ा में सहायक उप निरीक्षक कालू लाल चौहान द्वारा विद्यालय के पास में तेज आवाज से गाने बजाने को लेकर संजय पुत्र जसवंत गरासिया उम्र 32 साल निवासी ककरोटा बस्ती खुटवाड़ा पुलिस थाना बावलवाड़ा के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण का हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
इनरव्हील दीवास ने अपना घर आश्रम में प्रभुजीयों के साथ समय बिताया

इनरव्हील दीवास ने अपना घर आश्रम में प्रभुजीयों के साथ समय बिताया

उदयपुर। शहर के इनर व्हील क्लब दीवास ने अपना घर आश्रम में प्रभुजीयों के साथ एक सुखद और सेवा भरा दिन बिताया। क्लब की अध्यक्षा नयना जैन ने बताया कि दीवास की एक सदस्य सीमा भंडारी की माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर क्लब सदस्यों ने अपना घर आश्रम में प्रभुजी यों को अल्पाहार और टी-शर्ट वितरित किए और उनके साथ अच्छा समय बिताया। क्लब की संस्थापक रेखा भाणावत ने कहा कि अपना घर आश्रम निराश्रितों के लिए एक उत्तम स्थान है, जहां सभी को प्रभु जी मानकर उनकी अच्छी से सेवा की जाती है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया…
Read More
डीपीएस के हर्षवर्धन सिंह का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

डीपीएस के हर्षवर्धन सिंह का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

उदयपुर। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु 6 व 7 मई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाय, तहसील नवलगढ़, जिला झुंझुनू में राज्य दल के चयन पूर्व परीक्षण व प्रशिक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह राजपुरोहित का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। विद्यालय के फुटबॉल कोच देव बहादुर सिंह चुंडावत ने बताया कि हर्षवर्धन उदयपुर शहर से चयनित एकमात्र खिलाड़ी है, जो समूचे शहर के लिए गर्व की बात है। उपप्राचार्य श्री…
Read More
पवन धीरावत अध्यक्ष एवं महेन्द्र मादावत सचिव बनें

पवन धीरावत अध्यक्ष एवं महेन्द्र मादावत सचिव बनें

  आदिनाथ युवा संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न उदयपुर।  आदिनाथ युवा संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव संबंधी साधारण सभा की बैठक आज सेठ जी कुण्डाल स्थित द ब्ल्यू स्काई रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। जिसमें पवन धीरावत को अध्यक्ष एवं महावीर मादावत को सचिव चुना गया। संस्थान के मुख्य संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष प्रशान्त दोशी के विगत दो वर्षो के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर दोशी ने नवीन कार्यकारिणी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन नयना दोशी ने किया। साधारण सभा…
Read More
पांच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ आज से

पांच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ आज से

उदयपुर। श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण एवं विकास समिति द्वारा नाई गांव स्थित नंादेश्वर महादेव मंदिर में पंाच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मंदिर,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 10 अप्रेल से होगी। समिति के भवानीश्ंाकर पुजारी ,रमेश आमेटा,हरिवल्लभ आमेटा,गुणवन्त कोठारी ने अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि 10 अप्रेल को हेमाद्रि, प्रायश्चित स्नान के पश्चात संाय 4 बजे 108 कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश ब्राह्मणवरण, गणपति स्थापना, देव स्थापन, अग्नि स्थापन,11 को स्थापित देव पूजन, दण्ड़क हवन, स्थापित देव हवन, धान्याधिवास,12 को स्थापित देव…
Read More
बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

बांसवाड़ा शहर में तीन दिवसीय विशाल प्रतिष्ठा महोत्सव 18 अप्रेल से

सिंहवाव क्षेत्र के कपिल-केदारेश्वर धाम पर उमड़ेगा आस्था का ज्वार, वागड़ की वैदिक परम्पराओं से होगी देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान सहित विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी बाँसवाड़ा, 9 अप्रेल/आगामी 18 से 20 अप्रेल तक शहर के सिंहवाव स्थित श्री कपिल गणेश एवं श्री केदारेश्वर महादेव मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव में अन्य देव-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ ही वैदिक विधि-विधान और धर्मशास्त्रीय परम्पराओं के अनुरूप नौ कुण्डीय यज्ञार्चन महानुष्ठान भी होगा। इस विशाल समारोह को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। श्री कपिल-केदारेश्वर मन्दिर विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी एवं सचिव अनन्त जोशी…
Read More
माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूंके प्राण। कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण

माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूंके प्राण। कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण

एसे ही हमारे परम आदरणीय श्रद्धेय श्री श्री नारायण जी गुरुदेव के आज गौ लोकवास गमन हो जाने का बहुत गम है। हर शिष्य की आंखें नम है। जीवन हंसकर जीना सीखा जो गए।हमारे लिए आपको भूल पाना असहज है। गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:।। आदरणीय गुरुदेव को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं ईश्वर गुरु देव की आत्मा को शान्ति व मोक्ष प्रदान करे एवं अपने श्री चरणो में स्थान दे। ओम शान्ति , शत शत नमन
Read More
दो दिवसीय दौत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक का उद्घाटन

दो दिवसीय दौत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक का उद्घाटन

उदयपुर। कृषि अनुसंधान केन्द्र, बाँसवाड़ा पर खरीफ-2025 हेतु दो दिवसीय 08-09 अप्रैल 2025 क्षेत्रिय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक का उ‌द्घाटन 08 अप्रैल 2025 को मुख्य अतिथी डॉ. अरविंद वर्मा, निदेशक अनुसंधान, मप्रकृपौविवि, उदयपुर द्वारा किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संभागीय निदेशक अनुसंधान, डॉ. हरगिलास ने की। डॉ. हरगिलास ने इस बैठक में केन्द्र की गतिविधियों एवं अनुसंधान कार्यों से सदन को अवगत कराते हुए मौसम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विगत खरीफ-2024 में हुये अनुसंधान एवं कृषि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आगामी खरीफ मे अनुसंधान एवं विस्तार की कार्यकारणी बनाने हेतु सभी विभागों के…
Read More
error: Content is protected !!