पांच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ आज से

उदयपुर। श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण एवं विकास समिति द्वारा नाई गांव स्थित नंादेश्वर महादेव मंदिर में पंाच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मंदिर,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 10 अप्रेल से होगी।
समिति के भवानीश्ंाकर पुजारी ,रमेश आमेटा,हरिवल्लभ आमेटा,गुणवन्त कोठारी ने अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि 10 अप्रेल को हेमाद्रि, प्रायश्चित स्नान के पश्चात संाय 4 बजे 108 कलश यात्रा, मण्डप प्रवेश ब्राह्मणवरण, गणपति स्थापना, देव स्थापन, अग्नि स्थापन,11 को स्थापित देव पूजन, दण्ड़क हवन, स्थापित देव हवन, धान्याधिवास,12 को स्थापित देव पूजन, हवन एवं रूद्र याग, मूर्ति न्यास जलाधिवास,13 को स्थापित देव पूजन, हवन, चण्डीयाग, मन्दिर न्यास, मन्दिर स्नान, शय्याधिवास,अंतिम दिन 14 अप्रेल को कलश एवं शोभा यात्रा निकलेगी जो नोरा घाटी, चौकड़िया एवं झलार बावड़ी गाँव नाई से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होगी। तत्पश्चात् कलश स्थापन, ध्वज दण्ड आरोहण, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं अभिजित मुहूर्त में पूर्णाहूति होगी। दोपहर 1 बजे महाप्रसादी होगी।
श्री महन्त एकादशी गिरी ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन में सूरजकुण्ड़ (कुम्भलगढ़) के अवधेशानन्द महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।
भंवानीश्ंाकर ने बताया कि इस आयोजन में तीन ओर से शोभायात्रा निकलेगी जो अलग-अलग गांव से मंदिर की पहुंचेगी। जिसे त्रिवेणी संगम नाम दिया गया है। इस आयोजन में 10 से 15000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। महिलाएं कलश यात्रा में मिट्टी के 108 कलश धारण कर शामिल होंगी। शोभायात्रा के साथ निकलने वाली कलश यात्रा में 3100 कलशधारी महिलाएं शामिल होंगी। शोभायात्रा में 50 घोड़े 10 ऊंट एवं हाथी के शामिल होने की भी संभावना है। 14 अप्रैल सोमवार को कलश एवं शोभा यात्रा नोरा घाटी, चौकड़िया एवं जलार बावड़ी गांव नाई से प्रात 7 बजे प्रारंभ होगी। इस संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो एवं विश्व का कल्याण हो का है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!