आदिनाथ युवा संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव संबंधी साधारण सभा की बैठक आज सेठ जी कुण्डाल स्थित द ब्ल्यू स्काई रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। जिसमें पवन धीरावत को अध्यक्ष एवं महावीर मादावत को सचिव चुना गया।
संस्थान के मुख्य संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष प्रशान्त दोशी के विगत दो वर्षो के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर दोशी ने नवीन कार्यकारिणी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन नयना दोशी ने किया।
साधारण सभा में संरक्षक महावीर सिंघवी,प्रवीण कोठारी,मदन देवड़ा,महावीर भाणावत,राजेन्द्र मुण्डलिया एवं रमेश शाह मौजूद थे। महिलाओं में प्रमुख रूप से ज्योत्सना शाह,वीणा वाणवत,ट्विकल पंचोली एवं प्रेमलता धीरावत ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अन्त में निवर्तमान सचिव पवन धीरावत ने आभार ज्ञापित किया।
पवन धीरावत अध्यक्ष एवं महेन्द्र मादावत सचिव बनें
