अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, 125 लोग डिटेन, 200 स्थान चिन्हित
उदयपुर, 12 अप्रैल : जिले में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के नेतृत्व में 30 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जुआ, सट्टेबाजी, वेश्यावृति, नशा और अवैध शराब जैसे कृत्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जिलेभर में पब, बार, होटल, ढाबे, चाय की थड़ियों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। अब तक पुलिस ने 200 संदिग्ध स्थानों की पहचान की है, जहां…
