Year: 2025

विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण शुरू

विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण शुरू

मंदिर के प्रमुख स्थपति रहे मुकुन्द व भूधर के वंशज मनीष भारद्वाज के सानिध्य में हो रहा निर्माण उदयपुर। शहर के जग‌न्नाथ स्वामी (जगदीश) मंदिर में 18 से 24 अप्रैल तक होने जा रहे विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण वेद ध्वनियों व जयकारों के साथ प्रारम्भ हुआ । मुख्य यजमान हेमेन्द्र पुजारी ने बताया महारााणा जगत सिंह कालीन की 350 वर्ष पुराने इस एतिहासिक पंचायतन प्रासाद की जगती पर 18×18 फिट की यज्ञ शाळा का निर्माण हो रहा है जिसमें महाप्रभु को प्रत्येक दिन विष्णुसहस्त्रनाम तथा पुरुषसुक्त के मंत्रो से आहुत किया जाएगा। उत्तर भारत में विख्यात इस…
Read More
एनटीसीए की भोपाल बैठक में भटनागर बतौर विशेषज्ञ लेगें हिस्सा

एनटीसीए की भोपाल बैठक में भटनागर बतौर विशेषज्ञ लेगें हिस्सा

उदयपुर,12 अप्रैल। केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 27 वीं बैठक में उदयपुर के सेवानिवृत्त आईएफ़एस राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे। एनटीसीए के सहायक वन महानिदेशक डॉ. वैभव सी माथुर द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर देश के प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ भोपाल में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। भोपाल के भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व एनटीसीए के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र यादव…
Read More
सुखाडिया सर्कल पर स्थित अंधड में हुआ हादसा

सुखाडिया सर्कल पर स्थित अंधड में हुआ हादसा

पेड टूटकर गिरने से सुखाड़िया की मूर्ति टूटी, ठीक ना हो तो नई बनवाने के निर्देश - उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा उदयपुर। आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया की सुखाडिया सर्कल पर लगी धातु से बनी मूर्ति शुक्रवार रात को आए तेज अंधड के चलते नीचे गिर पड़ी। इस मूर्ति को नगर निगम के गैराज शाखा में रखवाया है। सूचना मिलने पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन नगर निगम के गैराज शाखा गए और निगम के अधिकारियों से चर्चा कर इस मूर्ति को पहले की…
Read More
पीएचईडी मंत्री ने ली उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर के अधिकारियों की बैठक

पीएचईडी मंत्री ने ली उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर के अधिकारियों की बैठक

पानी और पैसे की कमी नहीं, अधिकारी प्रबंधन बेहतर कर आमजन को पेयजल उपलब्ध कराएं- कन्हैयालाल पेयजल आपूर्ति और समर प्लान की समीक्षा, दिए निर्देष विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक जल जीवन मिषन सहित अन्य परियोजना में लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी उदयपुर, 12 अप्रेल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर व्यक्ति को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उदयपुर में पानी की कोई कमी नहीं है और न ही पेयजल प्रबंधन के लिए बजट का कोई इषू है। अधिकारी बेहतर से…
Read More
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, लक्ष्यराज सिंह से व्यक्त की शोक संवेदना

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, लक्ष्यराज सिंह से व्यक्त की शोक संवेदना

उदयपुर, 12 अप्रैल .  राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को वे सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राजपरिवार के युवा सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर सांत्वना प्रकट की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हनुमंत सिंह बोहेड़ा, महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, फतेह सिंह राठौड़, अरुण टांक, दीपेश हेमनानी, ललित गुर्जर, राधे गुर्जर, अमित…
Read More
उपाध्याय  श्री जितेश मुनि जी म.सा.  के दीक्षा दिवस पर शीतल पेय का वितरण

उपाध्याय  श्री जितेश मुनि जी म.सा.  के दीक्षा दिवस पर शीतल पेय का वितरण

उदयपुर, 12 अप्रेल। श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ, उदयपुर की ओर से आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सेक्टर-4 में किया गया। युवा संघ मंत्री अंकित बोलिया ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित नेशनल मिष्ठान के बाहर मुख्य मार्ग पर शीतल पेय वितरण का काउंटर लगा कर प्रातः साढ़े आठ से आमजन को वितरित किया गया। लगभग एक हजार शीतल पेय का वितरण…
Read More
श्री हनुमान जयंती पर गौ पूजन व वृक्षारोपण

श्री हनुमान जयंती पर गौ पूजन व वृक्षारोपण

नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक संत रामप्रकाश महाराज, बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा ने  हनुमानजन्मोत्सव और स्वयं के जन्मदिन पर मदारेश्वर रोड स्थित जिला गौ शाला में गौ पूजन और गौ ग्रास करवाया साथ ही इस पुनीत दिन पर सभी अनुयायी के साथ सहजन और महागुणी के पौध का रोपण कर प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया । महाराज जी ने गौ शाला में बिराजमान हनुमान जी की पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करवाया । गौ सेवा को प्राथमिक और जरूरी कर्तव्य बताते हुए उन्होंने कहा की हमे अपने हर अवसर पर गौ माता को आगे रखकर…
Read More
अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में आज आयोजित होंगे दो विशेष संगीतमय कार्यक्रम -माधवानी

अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में आज आयोजित होंगे दो विशेष संगीतमय कार्यक्रम -माधवानी

उदयपुर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था सुरों की मण्डली द्वारा अशोका पैलेस, 100 फीट रोड़, शोभागपुरा में दोपहर 2.00 बजे से विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं. संस्थापक मुकेश माधवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों मण्डली द्वारा आयोजित  "वीडियो गीत प्रतियोगिता- "ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं" आयोजित की गई थी.  इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाकर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा उपरणे द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा श्रेष्ठ दस विजेताओं को सरप्राईज गिफ्ट देते हुए विशेष सम्मान किया जाएगा - साथ ही इन्हें उसी ट्रेक पर पूरा गीत गाने का अवसर…
Read More
पंचमुखी बालाजी को विशेष आंगी धराई 

पंचमुखी बालाजी को विशेष आंगी धराई 

 प्रतीक जैन  खेरवाड़ा, श्री रुद्रेश्वर हनुमानजी मंदिर खेरवाड़ा पर शनिवार को प्रातः मंगला में महामहेश्वर पंचमुखी बालाजी को विशेष आंगी के बाद महंत भारत भूषण के सानिध्य में वैदिक पद्द्ति से उपासना कर सिंदूर,वस्त्र, कटसरैया, खडाऊ, पेड़ा, यज्ञोपवीत, पुष्पमाला, रुद्राक्षमाला, धूप, दीप, नैवेद्य,फल, हलुवा, गुड़ से बने लड्डू, पंच मेवा, डंठल वाला पान, केसर-भात और इमरती भेंट की गई। समवेत स्वरों में सुंदरकांड, हनुमान चालिसा, हनुमान बाहुक, बजरंग बाण, हनुमान साठिका, हनुमान कवच द्वारा संकटमोचन की आराधना की गई।          इधर कस्बे के प्राचीन तीर्थ श्री वादेश्वर हनुमान जी मंदिर के पुजारी पंडित राहुल व्यास ने बताया…
Read More
देर रात बायडी में कार पर अज्ञात द्वारा पथराव

देर रात बायडी में कार पर अज्ञात द्वारा पथराव

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के बायड़ी गांव में ग्राम पंचायत भवन से आगे मोड पर शुक्रवार की देर रात 11:00 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा वहां से गुजर रही दो कारों पर पथराव किया जिससे कारों पर डेंट एवं पेंट का नुकसान हुआ, कार सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी।सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बंसीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक अज्ञात पथराव करने वाले भाग चुके थे। पुलिस द्वारा आसपास तलाशी ली गई परंतु कोई नहीं मिला। ककलवाड़ा भानदा निवासी अल्पेश पुत्र रामलाल…
Read More
error: Content is protected !!