हाइवे पर भारी वाहन खराब होने से कुछ देर लगा जाम : पुलिस की तत्परता से यातायात हुआ बहाल
प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पुलिस थाना के सामने दोपहर में एक भारी वाहन के खराब होने से कुछ देर जाम लग गया। भारी वाहन अहमदाबाद से उदयपुर की ओर जा रहा था कि पुलिस थाने के सामने अचानक तकनीकी खराबी आने से वाहन रोड पर ही जाम हो गया। वाहन की चौड़ाई इतनी थी कि बमुश्किल चार पहिया वाहन ही गुजर पा रहे थे क्योंकि घटना पुलिस थाने के सामने हुई थी थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए टोल नाका से तुरंत क्रेन मंगवाई गई एवं…
