Year: 2025

उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस का संयुक्त विरोध प्रदर्शन कल

उदयपुर। 16 अप्रैल। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, विपक्ष नेता राहुल गांधी जी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्जशीट पेश की गई है जो केवल राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर शहर…
Read More
विधायिका के प्रति बढ़ी कार्यपालिका की जवाबदेही – विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी

विधायिका के प्रति बढ़ी कार्यपालिका की जवाबदेही – विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी

देश की एजेंसियों पर सवाल उठाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध - विधानसभा अध्यक्ष ने उदयपुर में पत्रकार वार्ता को किया सम्बोधित उदयपुर, 16 अप्रेल। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधायिका के प्रति राज्य की कार्यपालिका को उत्तरदायी बनाने का प्रयास किया गया है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। विधानसभा में 10 हजार से अधिक लंबित प्रश्नों मंे से 95 प्रतिशत के जवाब आए हैं।  इनमें लगभग साढे़ चार हजार प्रश्न तो 15वीं विधानसभा के भी लंबित थे। इससे लोकतंत्र व जनता के प्रति उत्तरदायी शासन की संकल्पना मजबूत हुई है।…
Read More
गांवों को जल आत्मनिर्भर बनाने में मिसाल बनेगा जल स्वावलंबन अभियान

गांवों को जल आत्मनिर्भर बनाने में मिसाल बनेगा जल स्वावलंबन अभियान

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 - जल ही जीवन है दूसरे चरण में उदयपुर में खर्च होंगे 335 करोड़ 69 लाख जिला स्तरीय समिति बैठक में हुआ 11 हजार 5 कार्यों का अनुमोदन उदयपुर, 16 अप्रेल। बहुमूल्य भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की महत्ती योजना मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में करवाए जाने वाले कार्यों के अनुमोदन हेतु जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में एवं जिला परिषद सीईओ रिया डाबी के सानिध्य में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के 14 ब्लॉक…
Read More
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 16 अप्रेल। राजस्थान सरकार बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा संख्या 43 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2025 के लिए विषेष योग्यजन के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेषक गिरीष भटनागर ने बताया कि इच्छुक आवेदक एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित है। आवेदन के लिए विषेष योग्यजन पेंषन प्राप्त कर रहे आवेदक को आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की बाध्यता नहीं होगी, उनको पंेषन पी.पी.ओ. लगाना होगा। जो विषेष योग्यजन पेंषन प्राप्त नहीं कर रहे उनकी माता/पिता एवं स्वयं की…
Read More
डॉ सुनीता आर्य राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

डॉ सुनीता आर्य राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर, 16 अप्रेल। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी एवं संस्कृत विषय में सहायक आचार्य डॉ सुनीता आर्य का राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्याे के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। ओटीएस जयपुर में 16 अप्रेल को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े तथा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा डॉ आर्य को सम्मानित किया गया। डॉ आर्य ने केंद्र एवं राज्य सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना संबंधित गतिविधियों को समय पर आयोजित करने के साथ ही सामाजिक सेवा एवं जागरूकता के अनेक उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने स्वरचित नुक्कड़ नाटकों…
Read More
राजसमंद : सांसद मेवाड़ की पहल पर खुला ब्यावर में नवोदय विद्यालय की स्थापना का मार्ग

राजसमंद : सांसद मेवाड़ की पहल पर खुला ब्यावर में नवोदय विद्यालय की स्थापना का मार्ग

ब्यावर जिले में नवोदय विद्यालय की स्थापना पर विचार किया जाएगा: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी राजसमंद, 16 अप्रैल। नवसृजित ब्यावर जिले में नवोदय विद्यालय की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने राजसमंद संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि ब्यावर में प्राथमिकता पर नवोदय विद्यालय खोला जाएगा।  सांसद श्रीमती मेवाड़ द्वारा 11 फरवरी 2025 को लोकसभा के शून्यकाल के दौरान उठाए गए प्रश्न के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह जानकारी दी है। मंत्री श्री चौधरी…
Read More
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ट्रनिंग स्कूल में विविध आयोजन

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ट्रनिंग स्कूल में विविध आयोजन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, 76वे राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ट्रनिंग स्कूल खेरवाड़ा में कमांडेंट नरपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निदेशों के अनुसार संस्थान में प्रशिक्षणाधिन नव आरक्षीगणों के मध्य रस्साकशी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में वृक्षारोपण( फल - फूट व हर्बल पेड) किया गया तथा परेड व वॉलीबॉल का फाईनल मैच प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर में संस्थान के स्टॉफ व प्रशिक्षणार्थयों द्वारा 78 यूनिट रक्तदान किया गया तथा संस्थान के नव आरक्षीगणों व स्टाफ के द्वारा सायः कालीन आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया गया साथ ही संस्था प्रधान…
Read More
राजस्व गांव चोकी को यथावत ग्राम पंचायत कातरवास मे रखने हेतु एसडीएम एवं विधायक को दिया ज्ञापन

राजस्व गांव चोकी को यथावत ग्राम पंचायत कातरवास मे रखने हेतु एसडीएम एवं विधायक को दिया ज्ञापन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, ग्राम पंचायत कातरवास के राजस्व गांव चोकी को यथावत ग्राम पंचायत कातरवास मे रखने को लेकर उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई व खेरवाडा विधायक दयाराम परमार को उनके खेरवाड़ा निवास पर ज्ञापन सौंपा गया। चोकी गांव को नविन प्रस्तावित ग्राम पंचायत काटवी मे सम्मिलित करने के विरोध मे भारी आक्रोश के साथ हमे वापस ग्राम पंचायत कातरवास मे यथास्थिति रखने कि मांग कि गई। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि भौगोलिक दृष्टिकोण से भी चौकी राजस्व गांव को काटवी में मिलाया जाना उचित नहीं है जबकि कातरवास पंचायत के अधिकतम सरकारी भवन भी चौकी क्षेत्र…
Read More
श्रीनाथ कॉलोनी वड़ापाल में हास्य कवि सम्मेलन आज

श्रीनाथ कॉलोनी वड़ापाल में हास्य कवि सम्मेलन आज

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के निकट वड़ापाल में स्थित श्रीनाथ कॉलोनी में हास्य कवि सम्मेलन आज रात्रि 7:00 से प्रारंभ होगा। यह कवि सम्मेलन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुप्रसिद्ध कवि सुनील पटेल सन्नाटा नेजपूर के संयोजन एवं संचालन में आयोजित होगा। जिसमें लोकप्रिय हास्य कवि विजय सिंह विद्रोही, लोकप्रिय वागड़ी गीतकार दिनेश पंछी गुवाड़ी, गोपाल सेवक ड्ंगरपुर,छत्रपाल शिवाजी सागवाड़ा, सुरेश सरगम फलोज और स्थानीय कवि भरत कुमार मीणा बोसलाटी काव्य पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कॉलोनी वासियों एवं आसपास के काव्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Read More
आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

प्रतीक जैन       खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के बंजारिया घाटी इलाके में सूचना मिली कि मंगलवार दोपहर में एक व्यक्ति आते जाते लोगों को किसी धारदार हथियार को दिखाकर डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बंसीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां मुकेश पुत्र हीरालाल खटीक उम्र 24 वर्ष निवासी बडला अपने कब्जे में बिना लाईसेंस एवं वैध कागजात के धार-दार चाइनीज लोहे का चाकू रखकर आम रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त मुकेश को…
Read More
error: Content is protected !!